Rewari Crime: घर में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी करने के वाला रिमांड पर

On: October 5, 2025 5:31 PM
Follow Us:
घर में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी करने के वाला रिमांड पर

धारूहेड़ा: सैक्‍टर 06 धारूहेंड़ा पुलिस ने घर में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला गुरूग्राम के गांव शिकोहपुर निवासी संजय के रूप में हुई है। Rewari Crime

द्वारकाधीश सिटी धारूहेड़ा निवासी मनीराम ने 28 सितंबर को पुलिस में शिकायत दी थी कि वह अपने परिवार सहित धारूहेड़ा के महेश्‍वरी स्थित भगवान सिंह कलोनी में निजी कार्य से गया था। शाम को जब वह अपने मकान पर लोटा तो मकान की कुंडी खुली हुई थी तथा घर में अल्‍मारी में लगे लोकर व लॉक टूटे हुए थे। Rewari Crime

जो कोई नामपता नामालूम घर से करीब 2 लाख रूपए व जेवरात चोरी करके ले गया। जिस पर थाना सैक्‍टर 06 धारूहेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। Rewari Crime

पुलिस ने मामले में संलिप्‍त एक आरोपी संजय निवासी शिकोहपुर थाना खेड़की दौला जिला गुरूग्राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्‍यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमाण्‍ड पर लिया है। चोरी हुए सामान बारे आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है। Rewari Crime

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now