Haryana News: हरियाणा में बीजेपी विधायक के भाई के खिलाफ रेप का केस दर्ज, महिला ने लगाए ये आरोप

On: June 21, 2025 8:20 AM
Follow Us:
Haryana News Rape case registered against brother of BJP MLA in Haryana, woman made these allegations

Haryana News: हरियाणा के हांसी से बीजेपी विधायक विनोद भयाना के भाई महेंद्र भयाना और बीजेपी नेता जगदीश भाटिया पर पुलिस ने एक महिला से रेप के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला साल 2019 का बताया जा रहा है। महिला ने पुलिस को अब शिकायत दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक,  महिला ने थाने में शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि अक्तूबर 2019 में विधानसभा चुनाव से पांच दिन पहले वह जगदीश भाटिया की दुकान पर मिठाई लेने के लिए गई थी। दुकान पर महेंद्र भयाना पहले से बैठा हुआ था। उसने उसे पकड़ लिया और दुकान का शटर बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद वह आरोपी के भाई और तत्कालीन विधायक विनोद भयाना के पास भी गई लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई मदद नहीं की। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

महिला शिकायत लेकर नहीं आई

 

खबरों की मानें, तो विधायक विनोद भयाना का कहनाा हैै कि महिला उनके पास शिकायत लेकर कभी नहीं आई। वह झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि शिकायत देने वाली महिला के बारे में सब लोग जानते हैं। छह साल बाद किस लालच में उसने यह शिकायत की है, यह वह नहीं जानते।

क्या बोले हांसी के एसपी

वहीं इस मामले में हांसी के एसपी अमित यशवर्धन का कहना है कि महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। गहनता से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now