Rajasthan Weather Update: राजस्थान में ठंड की वापसी, तेज़ ठंड हवाएं, जाने आज के मौसम का हाल

On: March 6, 2025 9:56 AM
Follow Us:
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर भारत में बर्फबारी के चलते प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। सर्द हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। जयपुर, सीकर, अलवर और दौसा सहित कई इलाकों में तापमान 7 डिग्री तक गिर गया।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 48 घंटों में 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी उत्तरी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

Rajasthan Weather Update राजस्थान में ठंड की वापसी, शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजस्थान का मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान भीलवाड़ा में 32.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर हिस्सों में हवा में आर्द्रता 20% से 90% के बीच रही।

मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान (6 मार्च 2024)

  • जयपुर – 27.0°C
  • अजमेर – 27.3°C
  • सीकर – 24.5°C
  • कोटा – 26.9°C
  • चित्तौड़गढ़ – 29.1°C
  • बाड़मेर – 31.3°C
  • जैसलमेर – 30.0°C
  • जोधपुर – 29.7°C
  • बीकानेर – 27.2°C
  • चूरू – 27.0°C
  • श्रीगंगानगर – 26.8°C

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान (6 मार्च 2024)

  • जयपुर – 13.4°C
  • अजमेर – 11.9°C
  • सीकर – 4.0°C
  • कोटा – 14.0°C
  • चित्तौड़गढ़ – 7.8°C
  • बाड़मेर – 12.8°C
  • जैसलमेर – 11.4°C
  • जोधपुर – 11.7°C
  • बीकानेर – 9.6°C
  • चूरू – 8.8°C
  • श्रीगंगानगर – 11.8°C

अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 से 11 मार्च तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 7 मार्च से तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू होगी। अगले 48 घंटों तक तेज हवाएं चलेंगी, जिससे ठंडक बनी रहेगी, लेकिन 7 मार्च के बाद गर्मी का असर तेज होने लगेगा।

तापमान में होगा बदलाव

  • 6 मार्च: अधिकतम तापमान 29°C, न्यूनतम 14°C
  • 7-10 मार्च: अधिकतम तापमान 32°C, न्यूनतम 17-18°C
  • 11 मार्च: अधिकतम तापमान 34°C, न्यूनतम 19°C

गर्मी का असर रहेगा ज्यादा

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि मार्च, अप्रैल और मई के दौरान राजस्थान में तापमान औसत से ज्यादा रहेगा, जिससे इस बार गर्मी अधिक महसूस होगी। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली बारिश भी इस बार औसत से काफी कम रहने का अनुमान है।

Rajasthan Weather Update: उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण राजस्थान में एक बार फिर ठंड लौट आई है। अगले कुछ दिनों तक सर्द हवाओं का असर बना रहेगा, लेकिन 7 मार्च के बाद गर्मी बढ़ने लगेगी। मार्च के अंत तक तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now