Railway news : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर,  इस रूट पर रेलसेवाएं हुई रद्द 

On: September 5, 2025 8:04 AM
Follow Us:

Railway news : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर आई है। जम्मू कश्मीर और पंजाब में भारी बारिश के कारण पैदा हुए बाढ़ के हालातों के कारण हरियाणा की 8 ट्रेन कैंसिल हो गई हैं। जम्मू से चलकर पंजाब के रास्ते ये ट्रेन हरियाणा के सिरसा, हिसार होते हुए राजस्थान और गुजरात को जाती हैं।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी- बाडमेर रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19027, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी रेलसेवा 4 व 11 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19028, जम्मूतवी- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 6 व 13 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19107, भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा 5 व 12 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन- भावनगर टर्मिनस रेलसेवा 6 व 13 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19415, साबरमती-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा 5 व 12 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19416, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा- साबरमती रेलसेवा 7अव 14 अक्तूबर को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा जो 15 अक्तूबर 2025 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या14804, जम्मूतवी- भगत की कोठी रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो 15 अक्तूबर 2025 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट- जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या19224, जम्मूतवी- साबरमती रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now