Railway news: रेवाड़ी में दोहरीकरण के चलते इन ट्रेनों का बदला रूट, ये रहेगी रद्द, यहां देखें लिस्ट

On: May 30, 2025 10:25 AM
Follow Us:
Train Cancelled

Railway news: रेलवे की ओर से रेवाड़ी-काठूवास रेलखंड के बीच दोहरीकरण तकनीकी कार्य चल रहा है। दोहरीकरण के चलते हरियाणा के रेवाडी से गुजरने वाली रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसी के चलते रेलवे में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पडेगी।

 

गाड़ी संख्या 14087, दिल्ली-जैसलमेर रेल सेवा नौ जून को दिल्ली से चलकर अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। Railway news

 

गाड़ी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रेल सेवा नौ जून को अजमेर से चलकर अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी के स्थान पर फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाडी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई एवं अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।Railway news

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर रेवाडी-काठूवास दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत कुंड-काठूवास रेलखंड पर नौ जून को होने वाले तकनीकी कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर गाड़ी संख्या 19618, रेवाडी-मदार जंक्शन रेल सेवा नौ जून को रद रहेगी।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now