Railway News: सावधान: ह​रियाणा से गुजरने वाली इन ट्रेनो के बदले रूट, यहां पढे अपडेट

On: June 11, 2025 10:39 PM
Follow Us:
Train

Railway News: दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल की वजह से नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसी कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेल मंडल से संबंधित कई ट्रेनें रद्द रहेंगी तो कई बदले हुए रूट से संचालित होंगी। यहां पर पूरी ​डिटैल्स दिखाइ गई है।Railway News

  • जोधपुर-दिल्ली सराय रेल 20 जुलाई से 27 अगस्त, दिल्ली सराय- जोधपुर ट्रेन 21 जुलाई से 28 अगस्त तक रद्द रहेगी।
  • दिल्ली सराय-जोधपुर ट्रेन 21 से 28 जुलाई, जोधपुर- दिल्ली सराय ट्रेन 21 से 29 जुलाई तक रद्द रहेगी।
  • जोधपुर-दिल्ली सराय ट्रेन 24 जुलाई, बीकानेर-दिल्ली सराय ट्रेन 26 जुलाई, दिल्ली सराय-बीकानेर रेल 25 व 27 जुलाई को रद्द रहेगी।

इनके बदले रूट:

हावड़ा-बाड़मेर ट्रेन 22 व 25 जुलाई को हावड़ा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेलनगर होकर संचालित होगी।

कामाख्या-भगत की कोठी रेल जो 25 जुलाई को कामाख्या से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी।

दिल्ली-बाडमेर रेल, जो 22 जुलाई को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी।

 

जैसलमेर-दिल्ली ट्रेन 26 व 27 जुलाई को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी।

बाडमेर-जम्मूतवी रेल, जो 21 से 28 जुलाई को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर व जम्मूतवी-बाडमेर रेल, जो 26 व 27 जुलाई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज-दयाबस्ती-पटेल नगर होकर संचालित होगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now