IGU की पहली महिला कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने संभाला कार्यभार

On: April 7, 2025 6:48 PM
Follow Us:
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर की नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने सोमवार को विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया

IGU: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर की नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने सोमवार को विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी की भी कुलपति है।

उनके विश्वविद्यालय में आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह सहित विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षण स्टाफ ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर मंजू परूथी सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों एवं विभागाध्यक्षों ने उनका स्वागत किया।

विश्वविद्यालय की नॉन टीचिंग एसोसिएशन की तरफ से श्री हनुमंत सिंह ने गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया। प्रोफेसर दीप्ति के पदभार ग्रहण करने के शुभ अवसर पर उनके पति एवं पूर्व सूचना आयुक्त श्री भूपेंद्र धर्माणी भी उपस्थित रहे।

 

Professor Deepti Dharmani, the first woman Vice Chancellor of IGU, took charge

इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने कहा कि जानी-मानी शिक्षाविद, दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्वकर्ता प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए यह विश्वविद्यालय उन्नति के पथ पर नई ऊंचाइयों को छूएगा।

कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने विश्वविद्यालय के विभिन्न ऑफीसरों एवं विभागाध्यक्षों के साथ मीटिंग की और उन्हें विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने के संबंध में दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने विद्यार्थियों के अनुरूप कक्षाओं का प्रबंध, आने वाले समय में नैक की तैयारी, इंफ्रास्ट्रक्चर को सही से प्रयोग करने तथा सभी विभिन्न फैकल्टी डीन को एक वर्षीय अकादमी प्लान तैयार करने के निर्देश देते हुए विद्यार्थियों की स्किल बढ़ाने के लिए शनिवार एवं रविवार को नए सर्टिफिकेट डिप्लोमा प्रोग्राम एवं कोर्सेज शुरू करने के लिए निर्देश दिए।

विद्यार्थियों की एनरोलमेंट संख्या बढ़ाई जा सके और उन्हें आधुनिक तकनीकी ज्ञान से प्रशिक्षित किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों से विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए एमओयू करने एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत इंटर्नशिप करवाने के लिए भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षण स्टाफ के सदस्य, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी, डिप्टी रजिस्ट्रार, इंजीनियरिंग ब्रांच से XEN, अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग, विभागाध्यक्ष एवं विभिन्न विभिन्न फैकल्टी के डीन उपस्थित रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now