Political News Haryana: आरती राव के बयान से हरियाणा भाजपा में सियासी हलचल तेज

On: July 20, 2025 11:38 AM
Follow Us:
Haryana News:

Political News Haryana: गुरुग्राम से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी तथा हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री आरती राव के हालिया बयान ने भाजपा के अंदरखाने में सियासी हलचल तेज कर दी है।Political News Haryana

कोसली के एक गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए आरती राव ने दावा किया कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने में उनका और उनके समर्थकों का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा, “जब किसी ने नहीं सोचा था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बन सकती है, तब हमने हवा बनाई और सरकार बनाई।” इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि सत्ता की कुंजी उनके पास भी है।Political News Haryana

मीडिया में कांग्रेस की जीत दिखाई: कैई चैनलो ने कांग्रेस केा हरियाणा में भारी बहुमतोे जीत दर्ज करवाना दिखाया गया था इतना ही नही सर्वे के चलते कांग्रेस को ही हरियाणा में आगे दिखाया गया था। भाजपा की जीत को लेकर हरियाणा में सबसे चेहरे उतरे हुए थे। लेकिन हमें विश्वास था कि भाजपा ही हरियाणा में अपनी सरकार बनाएंगी।

आरती राव ने मंच से लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि “अब आपका दफ्तर रामपुरा में ही नहीं, बल्कि चंडीगढ़ और दिल्ली में भी है।” इसके अलावा उन्होंने रेवाड़ी और डहीना में भी लोगों के काम के लिए ऑफिस सक्रिय रहने की बात कही। उनका यह बयान राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह सीधे तौर पर भाजपा नेतृत्व और सरकार को एक संदेश भी है।

इससे पहले राव इंद्रजीत सिंह भी मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष यह कह चुके हैं कि “हमने सरकार बनाई है तो हमारे काम होने चाहिए।” मुख्यमंत्री ने उस समय संतुलित जवाब देते हुए कहा था कि विकास सबका बराबर होगा। हालांकि इसके बाद चंडीगढ़ स्थित आरती राव के सरकारी निवास पर दक्षिण हरियाणा के 12 विधायकों के साथ डिनर मीटिंग कर राव इंद्रजीत ने राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन भी किया था।

आरती राव के ताजा बयान और इस पूरे घटनाक्रम को आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर बदलते समीकरणों और संभावित गुटबाजी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। राव परिवार की इस सियासी सक्रियता ने प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now