Election in Rewari: हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव 15 जून को होंगे। होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से बूथ स्तर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
अतिरिक्त जिलाधीश अनुपमा अंजलि ने कहा कि जिले में 15 जून को पंचायत उप चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियां 14 जून को बूथों पर रवाना होंगी।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
नाहड़ में पंचायत समिति नाहड़ के बूथ नंबर 1, 2, 3 में विकास एसडीओ पंचायती राज नाहड़
पंचायत समिति नाहड़ के बूथ नंबर 4 व 5 में गजराज सिंह एसडीओ जनस्वाथ्य विभाग कोसली
खंड नाहड़ की गांव पंचायत श्याम नगर के बूथ नंबर 6 व 7 मेें रोहित यादव एसडीओ, बिजली वितरण निगम नाहड़
खंड धारूहेड़ा के गांव रालियावास के वार्ड नंबर 8 में खजान सिंह, एसडीओ पंचायती राज धारूहेड़ा ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। Election in Rewari
- चुनाव कार्यक्रम का विस्तृत विवरण
- मतदान: 15 जून 2025 (रविवार)
- समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
- मतगणना और परिणाम: मतदान समाप्ति के तुरंत बाद
















