Amit Shah: अमित शाह रायगढ़ दौरे पर, जाने क्या है पालकमंत्री पद विवाद, यहां पढे दोरे का पूरा शेडयूल

On: April 12, 2025 7:44 AM
Follow Us:
Amit Shah: अमित शाह रायगढ़ दौरे पर, जाने क्या है पालकमंत्री पद विवाद, यहां पढे दोरे का पूरा शेडयूल

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक के बाद एक राज्यों का दौरा कर रहे हैं। तमिलनाडु के बाद शनिवार को वे महाराष्ट्र दौरे पर हैं। यहां पुणे हवाई अड्डे पर पहुंचने पर सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने उनका स्वागत किया।

अमित शाह यहां रायगढ़ किले का भी दौरा करेंगे। खास बात यह है कि शाह का रायगढ़ दौरा तब हो रहा है जबकि वहां पालकमंत्री को लेकर महायुति सहयोगियों के बीच सबकुछ ठीक नहीं हैं बता दे कि है कि तटकरे ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें भोजन का निमंत्रण दिया था, जिसे शाह ने स्वीकार भी किया।

रायगढ़ किले का दौरा: अपने दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे के दौरान अमित शाह रायगढ़ में आज किले का दौरा करेंगे। यहां वे मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे सुतारवाड़ी जाएंगे और वहां एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष और रायगढ़ के सांसद सुनील तटकरे के आवास पर दोपहर के भोजन के लिए जाएंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संभावित कार्यक्रम:

  • 12 अप्रैल 2025, सुबह 10 बजे, पुणे एयरपोर्ट पर आगमन
    10. 45 बजे: पाचाड में हेलीकॉप्टर लैंडिंग
  • 11. 00 से 1:00 बजे तक: रायगढ़ किले पर मुख्य कार्यक्रम
    1. 30 बजे: पाचाड से टेक ऑफ
  • 2. 00 बजे: सुतारवाडी में सुनील तटकरे के निवास पर भोजन
    3. 00 बजे: मुंबई के लिए प्रस्थान
  • 4. 00 से 6. 00 बजे तक: विलेपार्ले में चित्रलेखा साप्ताहिक के कार्यक्रम में सहभाग
    रात: सह्याद्री अतिथि गृह में आराम
  • 13 अप्रैल 2025: दिल्ली के लिए प्रस्थान
    पालकमंत्री पद को लेकर क्या हुआ था: बता दे कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 18 जनवरी को पालक मंत्रियों की सूची घोषित की थी। इस सूची के अनुसार, रायगढ़ जिले के पालक मंत्री के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) की अदिति तटकरे के नाम की घोषणा की गई थी। जबकि नासिक के लिए बीजेपी के गिरीश महाजन की नियुक्ति की गई।

इसके बाद, रायगढ़ में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता भरत गोगावले के समर्थकों ने मुंबई-गोवा हाइवे पर उतरकर रास्ता रोको आंदोलन किया गया था। इस दौरान लोगो ने विरोध प्रदर्शन किया गया। इतना ही नही इसी तरह, स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे के समर्थकों ने भी अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की थी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now