Political news: कृषि कानूनों की वापसी के बाद फिर BJP-SAD का होगा गठबंधन? जानिए सुखबीर बादल ने क्या दिया जवाब

On: November 19, 2021 1:08 PM
Follow Us:

पंजाब: सुनील चौहान। केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। पंजाब, यूपी सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के इस फैसले से कई राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच दोबारा गठबंधन होगा? क्योंकि कृषि कानूनों के विरोध में ही अकाली दल ने भगवा दल से नाता तोड़ लिया था। इस बीच, सुखबीर बादल ने इस संभावना को खारिज किया है।
सुखबीर बादल ने मोदी सरकार के फैसले पर कहा, ”700 जानें (आंदोलन के दौरान) चली गई हैं, शहादतें हो गई हैं, यही बात मैंने संसद में पीएम से कहा था कि जो आपने काले कानून बनाए हैं, इन्हें देश के किसान नहीं मानते। आप मत कानून लेकर आएं, जो हमने बात कही थी वह सच हुई।” सुखबीर बादल से जब पूछा गया कि क्या अकाली दल दोबारा बीजेपी से गठबंधन करेगी तो उन्होंने इसका जवाब ना में दिया।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now