देश में 7 जगह बनेगे PM Mitra Parks, 70 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

On: December 21, 2024 6:10 PM
Follow Us:

PM Mitra Parks: प्रधानमंत्री मित्र पार्क के तहत सात नए पार्क देश के विभिन्न हिस्सों में बनाए जा रहे हैं। इन पार्कों का उद्देश्य न केवल वस्त्र क्षेत्र को बढ़ावा देना है, बल्कि लाखों रोजगार के उपलब्ध करवाना है। योजना के अनुसार इस पार्कों के निर्माण से लगभग 70 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

बता दे कि भारत ने वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में एक नया मोड़ लिया है। इसी के चलते नागरिकों की ऊंचाई और शारीरिक संरचना के अनुसार एक खुद का साइजिंग चार्ट बनाया गया है। यह साइजिंग चार्ट जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित किया जाएगा।PM Mitra Parks

देश में 7 जगह बनेगे PM Mitra Parks, 70 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
देश में 7 जगह बनेगे PM Mitra Parks, 70 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

विदेश से आने वाले कपड़े और जूते अक्सर अपने अंतरराष्ट्रीय साइजिंग के अनुसार होते हैं, जिसके कारण कई बार भारतीय नागरिकों को सही फिटिंग के कपड़े और जूते नहीं मिल पाते। अब भारतीय साइजिंग चार्ट के आने से यह समस्या हल हो जाएगी और देशवासी अपनी सही फिटिंग के कपड़े आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

पीएम मित्र पार्कों का निर्माण और रोजगार के अवसर: भारत में यह पहल भारत के वस्त्र उद्योग को एक नई दिशा देने के साथ-साथ रोजगार सृजन में भी योगदान है।

वस्त्र क्षेत्र में हो रही ग्रोथ: बता दे कि इंडिया में वस्त्र क्षेत्र में सबसे ज्यादा ग्रोथ हो रही है। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि कि भारत में 2014 में वस्त्र उत्पादों का निर्यात 19 लाख करोड़ रुपये था, जबकि यही कारोबार बढ़कर 80 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

वस्त्र क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश: गिरिराज सिंह ने यह भी बताया कि हर साल वस्त्र क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 10 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस निवेश से वस्त्र क्षेत्र में न केवल वृद्धि हो रही है, बल्कि गुणवत्ता में भी सुधार हो रहा है।

मिल्कवीड और कपास यार्न का मिश्रण: वस्त्र क्षेत्र में हो रहे नवाचारों का जिक्र करते हुए गिरिराज ने कहा कि अब मिल्कवीड और कपास यार्न का मिश्रण कर मजबूत, सस्ती और मुलायम वस्त्र तैयार किए जा रहे हैं। इस नई तकनीक से वस्त्र उद्योग में ओर भी क्रांति आ रही है।

स्टार्टअप इंडिया की पहल से नए उद्यमियों का जन्म: बता दे पीएम मोदी की स्टार्टअप इंडिया पहल ने देश में उद्यमिता को नया जोश दिया है। 2014 से पहले देश में स्टार्टअप्स की संख्या बहुत कम थी, लेकिन अब स्टार्टअप्स की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है।PM Mitra Parks

सबसे अहम बात यह है कि नई पीढ़ी को व्यवसाय में अवसर देने में सहयोग बना हुआ है।। गिरिराज सिंह ने इस बात पर भी जोर दिया कि स्टार्टअप इंडिया ने नए उद्यमियों को उत्प्रेरित किया है, जो अब भारतीय वस्त्र उद्योग में भी अपने नवाचारों और उत्पादों के साथ कदम रख रहे हैं।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now