Plantation: भारतीय सेना के जवान ने अलावलपुर स्कूल में किया पौधारोपण

On: August 12, 2025 4:26 PM
Follow Us:
भारतीय सेना के जवान ने अलावलपुर स्कूल में किया पौधारोपण

Plantation : राजकीय प्राथमिक पाठशाला अलावलपुर में मंगलवार को भारतीय सेना के जवान जगदीश ने अपने सहपाठी सुनील कुमार की अगुवाई में पीपल का पौधारोपण किया। Plantation

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई। जवान जगदीश ने सुबह सुबह स्कूल पहुंचे तथा स्कूल स्टाफ से स्कूल में पौधारोपण की अपील की। जवान की ओर से स्कूल में 10 जगह पौधारोपण किया गया।

 

मुख्य शिक्षक मंजीत कुमार व अध्यापक अजीत सिंह व ग्रामीणों ने जवान के इस कदम की सराहना की और इसे बच्चों के लिए प्रेरणादायक बताया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे प्रयास न केवल विद्यालय को हराभरा बनाते हैं, बल्कि बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना भी जगाते हैं। Plantation

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now