Sucide: युवक ने की आत्महत्या, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

On: September 28, 2021 1:54 AM
Follow Us:

कोसली: गांव भड़ंगी में एक 32 वर्षीय युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने गांव के दो लोगों सहित तीन पर आत्महत्या को मजबूर किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों द्वारा दी गई धमकी देने की वजह से आत्महत्या करना बताया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भड़ंगी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसका 32 वर्षीय भाई गांव में ही मजदूरी का काम करता था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक युवक को महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए देख लिया था।

इसकी वजह से तीन लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोपियों की धमकी से परेशान होकर उसके भाई ने 25 सितंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। तत्पश्चात परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now