Plantation in Dharuhera: यहां सेक्टर चार के रहने वाले हेमंत ने अपनी बेटी प्रणवी के जन्म पर सेक्टर चार के पार्क व सार्वजनिक स्थलों पर 11 जगह पौधारोपण किया।
हेमंत ने बताया आरडब्लूए के प्रभाव में आकर वह पिछले 5 साल पौधारोपण कर रहा है। उसने इससे पहले बेटा, पत्नी व स्वयं के जन्मदिन पर पौधारोपण किया था। इस मौके पर बहन जीनल और भाई चिराग भी साथ रहे।
















