Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमते जारी , देखें आपके शहर में क्या है भाव

On: May 14, 2025 7:22 AM
Follow Us:
haryana PETROL PRICE news

 Petrol-Diesel Price: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा फ्यूल की मूल कीमतों में पुन: समायोजन के बाद कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के रेट में हल्का इजाफा देखा गया है. अब कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार पेट्रोल में 40 पैसे और डीजल में 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. Petrol-Diesel Price

पटना में डीजल सस्ता

जहां कोलकाता में रेट बढ़े हैं, वहीं पटना में डीजल की कीमत में 60 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है. अन्य पूर्वी राज्यों जैसे झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में ईंधन के दाम स्थिर रहे हैं.

मूल कीमतों की समय-समय पर समीक्षा होती है
फ्यूल की मूल कीमतें यानी बेस प्राइस, जो केंद्र और राज्य सरकार के टैक्स से पहले होती हैं, उनका मूल्यांकन समय-समय पर होता है. यह मूल्यांकन लॉजिस्टिक्स, आपूर्ति लागत और अंतरराष्ट्रीय ट्रेंड्स के आधार पर किया जाता है. हालांकि ये बदलाव मामूली होते हैं. लेकिन इनका असर सीधे रिटेल कीमतों पर पड़ता है, जो आम जनता को प्रभावित करता है.

कच्चे तेल की कीमतें अब भी स्थिर स्थिति में
वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. मंगलवार को WTI क्रूड 0.15% की तेजी के साथ 62.05 डॉलर/बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.09% की बढ़त के साथ 65.02 डॉलर/बैरल पर ट्रेड करता दिखा. इस स्थिरता के कारण पिछले कुछ समय से भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर या सीमित दायरे में बदलते रहे हैं.

उपभोक्ता महंगाई के बीच ईंधन रेट बदलाव महत्वपूर्ण
जब देश में मुद्रास्फीति (inflation) बढ़ रही हो. तब फ्यूल रेट में किसी भी तरह का बदलाव सीधे तौर पर जनता की जेब पर असर डालता है. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों की हर हलचल पर नजर रखी जाए.

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now