धारूहेड़ा: एमटूके हाइट्स सोसायटी के निवासी लगातार चार दिन से 12 से 14 घंटे की लंबी बिजली कटौती से परेशान हो उठे हैं। हालात यह हो गए कि गुस्साए लोगों ने बिल्डर के खिलाफ जोरदार हंगामा किया तथा आंदोलन की चेतावनी देते हुए बिल्डर के मेंटीनेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। M2K Heights Society

प्रधान प्रवीण यादव, सुरेश शर्मा, केएम शर्मा, हेमंत, अशोक कुूमार, पवन ने बताया कि इतनी बड़ी सोसायटी में बार-बार घंटों बिजली गुल रहने से रोजमर्रा का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।M2K Heights Society
लोगों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार बिल्डर से शिकायत की गई, लेकिन बार बार निगम की ओर से कटोती का बहना बनाकर टाल देता है। जबकि सोसायटी के पैनल व जर्जर केबलों के चलते ऐसा हो रहा है।
गुस्साए निवासियों ने सोसायटी परिसर में प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो वे आंदोलन करने का मजबूर होंगें। सोसायटी के लोगों ने बताया मेंटीनेंट के नाम बिल्डर काफी शुल्क ले रहा है लेकिन लोग बिजली किल्लत से परेशान है।
















