Rewari News: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में ओरिएंटेशन कार्यक्रम, छात्रों को मिला मार्गदर्शन

On: August 19, 2025 4:40 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखडा में प्राचार्य दयावती की अध्यक्षता में मंगलवार को आईक्सूएस द्वारा ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Rewari News  राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में प्राचार्य दयावती की अध्यक्षता में आईक्सूएएस द्वारा मंगलवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आईक्सूएएस प्रभारी डॉ. सिंधासु ने स्वागत भाषण से की। उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के नियमों, कार्यक्रमों व गतिविधियों से अवगत कराते हुए समय के सदुपयोग, सक्रिय भागीदारी और लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर जोर दिया।Rewari News

कार्यक्रम में रजिस्ट्रार सतेंद्र ने विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया, पढ़ाई की योजना और शिक्षा संबंधी पहलुओं की जानकारी दी। इसी क्रम में डॉ. मनु कुमार ने नई शिक्षा नीति 2020 के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। एनएसएस अधिकारी डॉ. मान्या ने अनुशासन और सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया,Rewari News

जबकि डॉ. कविता ने एनएसएस से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. सुशीला लांबा ने छात्राओं को जागरूक किया। वहीं, डॉ. शिल्पा, डॉ. स्वीटी, सरीता, महेश, मीनाक्षी और प्रदीप ने भी विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण से संबंधित मार्गदर्शन दिया।Rewari News

इसके अतिरिक्त डॉ. शर्मिला ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर और डिजिटल तकनीक से जुड़ी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिनसे वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया। अंत में आईक्सूएएस (IQAS)  प्रभारी डॉ. सिंघाराम ने सभी का आभार जताया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।Rewari News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now