Breaking news: आदेशों की खुलेआम अवहेलना: धारूहेड़ा BDPO पर एमिनेंट पर्सन ने लगाए ये गंभीर आरोप

On: January 9, 2026 3:21 PM
Follow Us:
आदेशों की खुलेआम अवहेलना: धारूहेड़ा बीडीपीओ पर एमिनेंट पर्सन ने लगाए ये गंभीर आरोप

Breaking newsधारूहेड़ा: लोगों की समस्याओ के समाधान के लिए बनाया गया पोर्टल सफेद हाथी बनता जा रहा है। आलम यहां तक है कि जिला उपायुक्त के आदेश भी दरकिनार किए जा रहे है। इसी से परेशान पर सीएम विंडों के एमिनेट पर्सन दीपक यादव ने सीएम को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।Breaking news

दीपक यादव का आरोप है बीडीपीओ धारूहेड़ा बिना हस्ताक्षर वाली शिकायतों को जानबूझकर अपलोड करवा रहा है, जिससे शिकायतों के निस्तारण में समय लिया जा सके और मामले को टालने (टाइम पास) का अवसर मिलता रहे। यह प्रक्रिया पूरी तरह से नियमों के विपरीत और संदेहास्पद बताई जा रही है।Breaking news

LATTER DC REWARI

बता दे कि उपायुक्त रेवाड़ी एवं निदेशक, पंचायत विभाग द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किया गया था कि बिना एमिनेंट पर्सन (प्रतिष्ठित व्यक्ति) के हस्ताक्षर के कोई भी शिकायत अपलोड नहीं की जाएगी। इसके बावजूद धारूहेड़ा में बीडीपीओ की ओर से लगातार आदेशों की अवहेलना की जा रही है।

 

धारूहेड़ा: बीडीपीओ कार्यालय धारूहेड़ा की ओर से पोर्टल लोड की गई एक्सन टैकन रिपोर्ट​ जिस पर नही है एमिनेंट पर्सन् के हस्ताक्षर
धारूहेड़ा: बीडीपीओ कार्यालय धारूहेड़ा की ओर से पोर्टल लोड की गई एक्सन टैकन रिपोर्ट​ जिस पर नही है एमिनेंट पर्सन् के हस्ताक्षर

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिन शिकायतों का पिछले तीन वर्षों में निवारण नहीं हो सका, अब उन्हीं शिकायतों को अचानक जल्दबाज़ी में बिना जांच रिपोर्ट के ही अपलोड किया जा रहा है। इससे यह आशंका गहराती जा रही है कि शिकायतों को वास्तविक रूप से हल करने के बजाय केवल फाइलों में निस्तारित दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।Breaking news

DC REWARIजानिए क्या है नियम: सीएम विंडो पर आई शिकायत के निवारण के लिए के एटीआर पर एनीमेंट पर्सन के हस्ताक्षर के बाद ही उसे पोर्टल पर लोड किया जाएगा। अगर बिना साइन लोड की जो वह समाधान नही माना जाएगा।
उपायुक्त रेवाड़ी
……………..

 

 

 

DEEPAK YADAVउनका आरोप है यह न केवल प्रशासनिक लापरवाही है, बल्कि उच्च अधिकारियों के आदेशों की सीधी अवहेलना भी है। उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और दोषी अधिकारी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। कार्रवाई की मांग को लेकर सीएम को शिकायत भेजी है।
दीपक यादव, एमिनेंट पर्सन, धारूहेड़ा

 

 

BDPO SURJIT DHRजो एक्शन टेकन रिपोर्ट पोर्टल पर लोड होगी उस पर एमिनेंट पर्सन  के हस्ताक्षर जरूरी है। संबंधित टीम को बोल दिया गया है कि वे साइन करवाने के बाद ही पोर्टल पर एटीआर लोड करें। पहले जो की है उसे दोबारा करवा दिया जाएगा।
सुरजीत सिंह, बीडीपीओ धारूहेडा

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now