मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Vande Bharat Express Train: हरियाणा राजस्थान व गुजरात वालों की हुई बल्ले बल्ले, यहां जाने अपडेट

On: October 6, 2025 7:34 PM
Follow Us:
Vande Bharat Express Train

Vande Bharat Express Train: दक्षिण हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 5 अक्टूबर से साबरमती से गुरुग्राम के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, यह सुपरफास्ट वनवे स्पेशल ट्रेन गुजरात और हरियाणा के बीच रेल संपर्क को और मजबूत बनाएगी तथा यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देगी।

यात्रियों के लिए राहत Vande Bharat Express Train
गुरुग्राम से गुजरात या राजस्थान की दिशा में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक बड़ा राहतभरा विकल्प साबित होगी। यह न केवल समय की बचत करेगी बल्कि यात्रा को अधिक आरामदायक और सुरक्षित भी बनाएगी। रेल अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में इस ट्रेन के द्विपक्षीय संचालन की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है।Vande Bharat Express Train

यह भी पढ़ें  Railway Station: हरियाणा में रेलवे का ये रूट नहीं है सेफ, जानिए क्या आई वजह सामने

8 प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव  Vande Bharat Express Train
साबरमती-गुरुग्राम वंदे भारत एक्सप्रेस अपने सफर के दौरान मेहसाणा जंक्शन, पालनपुर, अबु रोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, अलवर और रेवाड़ी सहित कुल 8 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Vande Bharat Express Train

साबरमती से यह ट्रेन शाम 5:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:25 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन कुल 14 घंटे 55 मिनट का सफर तय करेगी। प्रत्येक स्टेशन पर यह ट्रेन मात्र 2 से 3 मिनट के लिए ही रुकेगी, जिससे यात्रा का समय न्यूनतम रहेगा।

यह भी पढ़ें  Haryana Accident News: रेवाड़ी में बेकाबू डंपर ने एंबूलेंस व बाइक को मारी टक्कर, दो बाइक सवारों की दर्दनाक की मौत

सुविधाएं और किराया  Vande Bharat Express Train
ट्रेन में यात्रियों के लिए एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव चेयर कार दोनों विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। साबरमती से गुरुग्राम तक एसी चेयर कार का किराया ₹2250 और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का ₹4145 तय किया गया है। ट्रेन में आरामदायक सीटें, आधुनिक इंटीरियर, स्वचालित दरवाजे, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली और ऑनबोर्ड कैटरिंग जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now