मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

NSE गवर्निंग बोर्ड के नए अध्यक्ष बने श्रीनिवास इंजेटी, 1983 बैच के सेवानिवृत्त है IAS अधिकारी

On: September 14, 2025 4:02 PM
Follow Us:
एनएसई गवर्निंग बोर्ड के नए अध्यक्ष बने श्रीनिवास इंजेटी, 1983 बैच के सेवानिवृत्त है IAS अधिकारी

इंदौर: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) के गवर्निंग बोर्ड को नया अध्यक्ष मिल गया है। सेबी की मंजूरी के बाद पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर श्री श्रीनिवास इंजेटी को एनएसई गवर्निंग बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बोर्ड और प्रबंधन ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव एनएसई के भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।NSE

श्रीनिवास इंजेटी 1983 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में सचिव रहते हुए इन्सॉल्वेंसी लॉ, कम्पटीशन लॉ और कंपनी लॉ में सुधार किए। उनके कार्यकाल में एनएफआरए की स्थापना, स्वतंत्र निदेशकों का डेटाबैंक और सीएसआर रेगुलेटरी फ्रेमवर्क को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।NSE

यह भी पढ़ें  Haryana News: रेवाड़ी के नरेंद्र ने फिर रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची कोसियस्जको चोटी पर लहराय तिरंगा

इसके अलावा 2020 से 2023 तक वे इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी (IFSCA) के पहले अध्यक्ष रहे, जहां उन्होंने भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय रेगुलेटर की नींव रखी। उनके नेतृत्व में बुलियन एक्सचेंज, फिनटेक, सस्टेनेबल फाइनेंस और एयरक्राफ्ट लीज़िंग जैसे कई अहम क्षेत्रों को बढ़ावा मिला।

उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के महानिदेशक और खेल सचिव रहते हुए “खेलो इंडिया” कार्यक्रम की परिकल्पना की। साथ ही, वे सेबी, एलआईसी और कई सार्वजनिक उपक्रमों के बोर्ड में भी सेवाएं दे चुके हैं। 2017 से 2023 तक वे फाइनेंशियल स्टेबिलिटी एंड डेवलपमेंट काउंसिल (FSDC) के सदस्य भी रहे।

यह भी पढ़ें  Odisha Train Accident: मुर्दा समझ रखा था शव गृह में, लेकिन हो गया जिंदा, ​ऐसा क्या किया उसके पिता ने, जानिए पूरी डिलेल्स

श्रीनिवास इंजेटी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अर्थशास्त्र में बी.ए. (ऑनर्स) और यूके के स्ट्रैथक्लाइड ग्रेजुएट बिजनेस स्कूल से एमबीए किया है। उनका करियर नीति निर्माण, गवर्नेंस और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का अनोखा संगम माना जाता है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now