मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए ऑपरेशन तेज, सभी बॉर्डर सील

On: March 20, 2023 8:49 PM
Follow Us:

पंजाब: पंजाब में खालिस्तान आंदोलन को बढावा देने वाले अमृतपालसिंह को दबोचने के लिए पुलिस ने अपने ऑपरेशन को तेज कर दिया है। पुलिस को अमृतपाल के जालंधर में छिपे होने की आशंका है। जिले के सभी बॉर्डर पर नाकाबंदी कर दी गई है।Haryana: पटौदी फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, 7 महीने पहले ही हुआ था उद्घाटन

 

 किया सरेंडर: अमृतपाल के चाचा हरजीत और ड्राइवर हरप्रीत ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। उनके पास एक मर्सिडीज कार बरामद की गई है। जिसका इस्तेमाल अमृतपाल करता था। पंजाब पुलिस ने साफ संदेश देने की कोशिश की है कि अमृतपाल के पकड़े जाने तक ये अभियान फिलहाल रुकने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें  PM Modi नंबवर में आ सकते हैं रेवाड़ी, देश के 22वां AIIMS का करेंगे शिलान्यास ?

फोर्स तैनात: अमृतपाल के गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं पंजाब से लगने वाली सीमा जम्मी-कश्मीर और हिमाचल की सीमाओं को सील कर दिया गया है। पूरा गांव छावनी मे तबदील कर दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसी के अनुसार नशामुक्ति केंद्रों और एक गुरुद्वारे में अमृतपाल युवाओं को आत्मघाती हमले के लिए ट्रेनिंग दे रहा था। वो इन युवाओं का ब्रेनवॉश करने का काम कर रहा था। खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह अपनी खुद की फौज तैयार कर चुका था और अब वो मानव बम बनाने की तैयारी में था।

यह भी पढ़ें  Haryana News: डाक विभाग का उपभोक्ताओं को बडा झटका, बंद हुई अब ये सेवा

हरियाणा में राशनकार्ड को लेकर ताजा अपडेट, दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा में दिया ये ब्यान
गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने पिछले दिनों अमृतसर जिले के अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला किया था। बंदूक और तलवारों से लैस समर्थकों ने काफी समय तक पुलिस स्टेशन पर कब्जा बनाए रखा था।

अमृतपाल और उसके समर्थकों ने पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपने एक सहयोगी को छुड़ाने के लिए बवाल किया था। घटना के कई सप्ताह बाद पंजाब पुलिस ने कार्रवाई की है.

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now