Indian Railways: रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए बडी खुशी की खबर है। रेवाड़ी से चिड़ावा, झुंझुनूं होकर सीकर तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन (54804) में यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। यह 13 सितंबर को अपने नियमित रूट से आगे जयपुर तक जाएगी।Indian Railways
जानिए ट्रेन शेड्यूल: बता दे ये ट्रेन रेवाड़ी से दोपहर 3:10 बजे रवाना होती है। यह नांगल मूंदी, डहिना जैनाबाद, कनीना खास, गुढा केमला और बोजावास से होकर गुजरती है। फिर महेन्द्रगढ़, जेरपुर पाली और नांगल ढिगरोटा होते हुए आगे बढ़ती है। इसके बाद नानवां, सतनाली, सोहनसारा और लुहारू से गुजरती है।Indian Railways
ट्रेन भावठड़ी, सूरजगढ़, चिड़ावा, नारी खेतड़ी और रतन शहर से होते हुए शाम 7:09 बजे झुंझुनूं पहुंचती है। वहां से नुआ, डूंडलोद, बलवंतपुरा चेलासी, नवलगढ़ और जेरठी दादिया होकर रात 8:50 बजे सीकर पहुंचती है।Indian Railways
नियमित सेवा की मांग: यात्रियों की मांग है कि इस पैसेंजर ट्रेन को नियमित रूप से जयपुर तक चलाया जाए। उनका कहना है कि यह आम आदमी की ट्रेन है और किराया भी कम है। नियमित सेवा शुरू होने से सैकड़ों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

















