मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Covid update: विदेश से लोटे चार युवक मिले कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग की उडी नींद

On: January 5, 2023 10:08 AM
Follow Us:

Covid News: चीन में कोरोना ने कहर मचाया हुआ है। अब विदेश से भारत आने वाले लोगों में कोविड के केस आने लगे है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के वेरिएंट ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट बीएफ.7 के चार मामले मिले हैं। नए केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग की नींद उडा दी है।

Rewari News: नाहड़ पंचायत समिति Election : दुष्यत बने चेयरमैन, मुकेश देवी बनी उपचेयरमैन

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सभी अमेरिका (America) से आए थे. उन्होंने कहा कि हाल ही में अमेरिका से लौटे चार लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग से पुष्टि हुई कि वे कोरोना वायरस
के नए वेरिएंट बीएफ.7 (Omicron Sub Variant BF.7) से संक्रमित थे।

यह भी पढ़ें  Income Tax: इन पांच लेन देन पर आयकर विभाग की नजर, करते ही आएगा नोटिस

 

पहले भी मिले कोरोना के केस

पिछले हफ्ते भी एक विदेशी नागरिक सहित दो व्यक्ति कोलकाता हवाई अड्डे पर कोविड-19 टेस्ट में संक्रमित मिले थे। उनके जीनोम सीक्वेंसिंग में बाद में पुष्टि हुई थी कि वे ओमिक्रोन के BF.7 सब-वेरिएंट से संक्रमित थे। चीन समेत कई देशों में ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट बीएफ.7 ने ही हाहाकार मचा रखा है। इसे देखते हुए भारत में विदेश से आने वाले यात्रियों पर खास नजर रखी जा रही है।

Rewari Crime: राहगिर से लूटपाट करने वाले को पांच साल की सजा
विदेश लौटा युवक मिला संक्रमित

एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और टेस्टिंग भी की जा रही है। इसी बीच अमेरिका में पढ़ाई कर रहे उत्तर प्रदेश के आगरा का एक युवक घर लौटने के बाद कोरोना संक्रमित पाया गया है। यूपी के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका से आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, गले में खराश के साथ, खांसी और बुखार था।

यह भी पढ़ें  EPFO : नए साल पर तोहफा, आगे से बढकर मिलेगी पेंशन, जानिए पूरी डिटेल्स

उन्होंने बताया कि इस पर उसका नमूना जांच के लिये भेजा गया जिसकी रिपोर्ट आयी और वह संक्रमित पाया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसे घर में आइसोलेशन में रहने के लिये कहा गया है।COVID

चोरो की हालत स्थिर

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि चारों मरीजों की हालत स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि चार लोगों में से तीन नदिया जिले के हैं, जबकि एक व्यक्ति बिहार का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में कोलकाता में रहता है।

WHO ने भी आगाह किया

यह भी पढ़ें  Crime News: चुनावो से पहले बडी कार्रवाई: राजस्थान से बिहार में शराब ले जाते 5 युवक काबू, दो कार जब्त

नए साल पर कोरोना (Corona) के खतरे को लेकर WHO ने भी आगाह किया है। ग्लोबल प्रेस कॉन्फ्रेंस में एबीपी न्यूज़ के सवाल पर WHO एक्सपर्ट ने कहा कि नई लहर आ सकती है, अब XBB.1.5 वेरिएंट भी तेजी से फैल रहा है।

हालांकि जरूरी नहीं कि मौत के मामलों में भी बढ़ोतरी हो. उन्होंने चीन (China) की तरफ से मुहैया कराए गए डेटा को भी नाकाफी बताया और कहा कि संक्रमण और मरने वालों की संख्या पर चीन सही बात बताए।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now