मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

आसाराम: बलात्कार के मामले में अदालत आज करेगी सज़ा का एलान

On: January 31, 2023 10:22 AM
Follow Us:

Best24News:  दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे संत आसाराम बापू को गांधीनगर की एक अदालत ने महिला शिष्या से दुष्कर्म के एक मामले में दोषी क़रार दिया है। सत्र अदालत के जज डीके सोनी ने सोमवार को अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया.संसद का बजट शुरू, पढिए एक क्लिक पर देशभर की खबरे

आसाराम को इस मामले में मंगलवार को सज़ा सुनाई जाएगी। हालांकि इस मामले में सबूतों के अभाव में आसाराम की पत्नी समेत छह अन्य अभियुक्तों को अदालत ने बरी कर दिया है।

यह भी पढ़ें  IndiGo ने जारी की एडवाइजरी, इतने घंटे पहले पहुंचे एयरपोर्ट, ये बताई वजह

स्पेशल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर आरसी कोडेकर के मुताबिक़ आसाराम को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (सी) (यानी बलात्कार), धारा 377 (अप्राकृतिक यौन अपराध) और अन्य प्रावधानों के तहत पीड़िता के अवैध हिरासत के लिए दोषी ठहराया गया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ आसाराम

सोमवार को आसाराम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ. आसाराम की पत्नी कोर्ट में पेश नहीं हो सकी, क्योंकि वो खराब स्वास्थ्य के कारण सूरत के एक अस्पताल में भर्ती है.

Haryana News: बिजली चोरो पर शिकंजा: ताबडतोड कार्यवाही के चलते 7 करोड ठोका जुर्माना, जानिए जिलावाईस केस

यह भी पढ़ें  Arjun Tendulkar के भविष्य पर बड़ा सवाल! मुंबई इंडियंस उसे IPL 2026 से पहले रिलीज़ कर सकते हैं

आसाराम की बेटी भी समय पर नहीं पहुंच सकी, इसलिए अदालत को फैसला सुनाने के लिए इंतजार करना पड़ा. कोर्ट की पूरी कार्यवाही द कमरे में हुई, रिकॉर्ड पर मौजूद वकीलों के अलावा किसी भी व्यक्ति को अदालत कक्ष के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी.

ये हुए बरी: अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी. के. सोनी ने इस मामले में आसाराम की पत्नी लक्ष्मी सहित छह अन्य को बरी कर दिया है. बरी किए गए लोगों में आसाराम की बेटी भारती, मोटेरा आश्रम की पदाधिकारी ध्रुवबेन बलानी, कर्मचारी जसवंतीबेन चौधरी, आसाराम की अनुयायी निर्मला और मीरा भी शामिल है.

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now