मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Chaitra Navratri: जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहुर्त

On: April 8, 2024 7:08 PM
Follow Us:
Chaitra Navratri: जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहुर्त

Chaitra Navratri 2024 : 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। यह 9 दिन मां दुर्गा को समर्पित होते हैं। इस दौरान व्रत और मां की पूजा अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है।

पंडित अशोक के अनुसार हर शुभ कार्य का मुहुर्त होता हैं इसी तरह से चैत्र नवरात्र की शुरुआत को लेकर मंगलवार को कलश स्थापना होगी। उदया तिथि के अनुसार 09 अप्रैल को कलश स्थापना का समय सुबह 05:52 बजे से 10:04 बजे तक है। इसके अलावा 11:45 मिनट से दोपहर 12:35 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त है। Chaitra Navratri

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में टू नेट मशीन से टीबी जांच होगी तेज और सटीक, ग्रामीण इलाकों में मिलेगा राहत का संदेश

इन  Chaitra Navratri   दोनों मुहूर्त में घट स्थापना कर सकते हैं। चैत्र नवरात्र के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण सुबह 07 बजकर 32 से हो रहा है।

NAVRATRA

ये दोनों योग संध्याकाल 05 बजकर 06 मिनट तक हैं। चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी। मां दुर्गा का वाहन इस बात पर निर्भर करता है कि नवरात्रि का पर्व किस दिन से आरंभ हो रहा है। पंचांग के अनुसार इस साल नवरात्रि का आरंभ 09 अप्रैल मंगलवार से हो रहा है।

यह भी पढ़ें  यात्रीगण ध्यान दे! रेवाड़ी दिल्ली रूट पर 4 दिन बंद रहेगी ये ट्रेने

17 को होगा Chaitra Navratri  का समापन
इसलिए मां दुर्गा का वाहन अश्व यानी घोड़ा होगा। 17 अप्रैल यानी बुधवार को नवरात्रि का समापन होगा और माता रानी हाथी पर प्रस्थान करेंगी माता का हाथी पर सवा प्रस्थान करना शुभ संकेत बताया कि 09 अप्रैल से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ ही विक्रम संवत 2081 की शुरुआत होगी।
पंडित अशोक

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now