Murder in Haryana: हरियाणा के जिला रेवाडी में बदमाशों का कहर नहीं थम रहा है। कहासुनी को लेकर रेवाडी में दोस्तो ने इतना मारा ही कि उसकी जान ही ले ली। हालांकि छह दिन बाद सीआईए रेवाडी ने युवक की हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला कुतुबपुर रेवाड़ी निवासी नितिन, पुनीत व हेमंत के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियो को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। Murder in Haryana
यू दिन वारदात को अंजमा: पुलिस ने बताया कि हरियाण के जिला रेवाडी के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी नितेश ने अपनी बताया था कि गत 24 मई की शाम को उसका दोस्त मोहल्ला कुतुबपुर निवासी नमन उसके पास आया था। इसके बाद वह दोनों नमन की स्कूटी से फ्लाईओवर के नीचे से नाईवाली चौक की ओर जा रहे थे। जो फ्लाईओवर के नीचे नितिन, पुनीत, हेमंत व उनके अन्य साथी ने आगे खड़े होकर उनकी स्कूटी को रुकवा लिया। Murder in Haryana
लाठी डंडो पीट पीट ले ली जान: हरियाणा पुलिस ने बताया सभी आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों व सूए से हमला कर दिया और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। जो आरोपियों ने उसे व नमन को गम्भीर रूप से घायल कर दिया और धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
अस्तपताल में तोडा दम: बत दे रेवाडी के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी गुलशन ने उन दोनों को अस्पताल पहुंचाया। मारपीट में नमन को गंभीर चोटें आई थीं। उसे पहले ट्रॉमा सेंटर दाखिल कराया था। बाद में उसके परिजन उसे गंभीरावस्था में प्राइवेट अस्पताल लेकर गए थे। जहां पर दम तोड दिया।
मामला दर्ज: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो इस दौरान बीते वीरवार को अस्पताल में उपचार के दौरान नमन की मौत हो गई।
पुलिस ने हत्या की धारा ईजाद करके शनिवार को मामले में संलिप्त तीन आरोपी मोहल्ला कुतुबपुर निवासी नितिन, पुनीत व हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

















