Modi Oath 2024: पहली बार बना सबसे बड़ी मंत्रिपरिषद, 32 सांसद पहली बार मंत्री बने, जानिए स्टेट वाईज नाम

On: June 10, 2024 7:04 AM
Follow Us:

Modi Oath 2024: लोकसभा चुनाव आने के बाद रविवार 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सहित 72 मंत्रियों ने शपथ ली। इस टी में मोंदी अलावा 60 मंत्री भाजपा और 11 अन्य दलों के सांसदों को लिया गया है।

मोदी 3.0 पर गठबंधन के चलते लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले मोदी ने अपना सबसे बड़ी मंत्रिपरिषद बनाया है। जबकि 2014 में 45 और 2019 में 57 मंत्रियों ने शपथ ली थी।

इस बार 30 कैबिनेट मंत्री हैं। 2019 में 24 और 2014 में 23 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली थी। यानी कैबिनेट मंत्रियों की संख्या में 25% का इजाफा है। इस बाद मोदी टीम में 5 कैबिनेट कुर्सी गठबंधन को दी गई है

 

modi mantri 72 1

32 सांसद पहली बार मंत्री बने

  • सांसद राजनाथ सिंह, जीतन राम मांझी, एचडी कुमारस्वामी, मनोहर लाल खट्टर, सर्बानंद सोनोवाल, शिवराज सिंह चौहान पहले मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ये सभी अब मंत्री हैं।
  • 11 राज्यसभा सांसदों को मंत्री बनाया गया। कैबिनेट मंत्रियों में जगत प्रकाश नड्डा, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, अश्विनी वैष्णव और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं जो राज्यसभा के सदस्य हैं।
  • 33 सांसद पहली बार मंत्री बने हैं। जिनमें बिहार से 5, उत्तर प्रदेश से 4, मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-कर्नाटक से 3-3, कर्नाटक-गुजरात-केरल से 2-2 और पंजाब, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, असम, तेलंगाना से 1-1 सांसद शामिल हैं।
  • रवनीत सिंह बिट्टू (पंजाब) और जॉर्ज कुरियन (केरल) दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा में सांसद नहीं हैं, फिर भी मंत्री बनाए गए। रवनीत बिट्‌टू पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के पोते हैं। जॉर्ज कुरियन को ईसाई चेहरे के रूप में जगह दी गई है।

 

 

ladis

जानिए कौन कौन आए विदेशी मेहमान

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 7 देशों के नेता शामिल ​जिनमें मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनॉथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ हैं।

 

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बराबरी

Pm Modi  ने तीसरी बार लगातार इतिहास रचते हुए 9 जून को PM पद की शपथ ली। उन्होंने ऐसा कर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर ली। देश की आजादी के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी राजनेता हैं, जो तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बने।
Lok sabha Election 2024 में BJP पने अकेले के दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई। उसको 240 सीटे मिली हैं, जबकि NDA  गठबंधन ने 293 सीटें पाकर बहुमत हासिल कर लिया है। NDA ने बैठक में नरेंद्र मोदी को ही अपना नेता चुना है।

modi oath 4

 

 

 

MODI OATH 1

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now