Breaking news: हरियाणा: रेवाड़ी भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अशोक कोसलिया (जिला सहसंयोजक ‘VB- G RAM G’) ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत क्रांतिकारी ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी ‘VB- G RAM G’ (जी राम जी) विधेयक, 2025 का पुरजोर समर्थन करते हुए इसे ग्रामीण भारत के इतिहास का सबसे बड़ा सुधार करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक न केवल ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाएगा, बल्कि कांग्रेस के समय की भ्रष्टाचार और अदूरदर्शिता वाली योजनाओं के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।Breaking news
कोसलिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस ने दशकों तक ‘गरीबी हटाओ’ का खोखला नारा दिया, लेकिन धरातल पर केवल भ्रष्टाचार और बिचौलियों का तंत्र खड़ा किया। कांग्रेस की मनरेगा केवल गड्ढे खोदने और भरने तक सीमित थी, जिससे कोई स्थायी संपत्ति नहीं बनी। इसके विपरीत, मोदी सरकार का ‘जी राम जी’ विधेयक ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को पूरा करने वाला एक भविष्य-तैयार ढांचा है, जो ग्रामीण विकास को डिजिटल और आधुनिक तकनीक से जोड़ता है”।Breaking news
कोसलिया ने आंकड़ों के साथ स्पष्ट किया कि मोदी सरकार ने ग्रामीण परिवारों को सशक्त बनाने के लिए वैधानिक रोजगार गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यह अतिरिक्त 25 दिन ग्रामीण परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच का काम करेंगे। इस पूरी योजना के लिए सरकार ने ₹1,51,000 करोड़ का विशाल वित्तीय प्रावधान किया है।

















