Manisha death case: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। मनीषा मौत मामले की मिस्ट्री को सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम लगातार मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, छह बार प्ले स्कूल, चार बार स्वजन, दो बार नर्सिंग कॉलेज संचालकों से पूछताछ, तीन बार लाइब्रेरी में जांच तो पांच बार घटनास्थल का निरीक्षण। यह है शिक्षिका मनीषा मौत (Manisha Death Case) प्रकरण में सीबीआई की 22 दिन की जांच के बिंदु।Manisha death case
मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई टीम ने तीन बार क्षेत्र के सारे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। अब सीबीआई टीम की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही मामले का राजफाश होने की उम्मीद है। हालांकि, चर्चाएं ये भी हैं कि सीबीआई टीम कुछ मेडिकल सैंपलों की जांच दोबारा करवा सकती है।
दरअसल तीन सितंबर को मनीषा मौत प्रकरण में जांच के लिए भिवानी आई सीबीआई टीम पिछले 22 दिन से हर पहलू को तलाश रही है। इसमें सीबीआई ने प्ले स्कूल संचालकों और वहां स्टाफ से सबसे ज्यादा पूछताछ की है।Manisha death case















