IGU Rewari में ऐतिहासिक विषयों पर व्याख्यान का आयोजन

On: September 9, 2025 6:13 PM
Follow Us:
आईजीयू में ऐतिहासिक विषयों पर व्याख्यान का आयोजन

IGU Rewari: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग द्वारा भारतीय ऐतिहासिक स्थलों एवं मुद्राओं पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान के मुख्य वक्ता महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक के सेवानिवृत्त प्राध्यापक एवं भारतीय मुद्राशास्त्र परिषद (Indian Numismatic Society) के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर मनमोहन कुमार रहे।IGU Rewari

विभाग के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. बलकार सिंह ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया।
प्रोफेसर मनमोहन कुमार ने अपने व्याख्यान में हरियाणा के पुरातात्विक स्थल, प्राचीन सिक्कों का इतिहास तथा प्राचीन भारत के व्यापार मार्गों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास की महत्त्वपूर्ण उपलब्धियों से अवगत कराते हुए यह बताया कि सिक्कों और व्यापार मार्गों के अध्ययन से प्राचीन भारत के सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक स्वरूप को समझा जा सकता है।IGU Rewari

डॉ. बीरेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने बताया कि यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक ज्ञान के साथ अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा। डॉ. अविनाश आर्य ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर एम.ए. इतिहास के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now