25 साल पुरानी Hero Splendor से लद्दाख यात्रा, Hero ने बाप-बेटे को गिफ्ट की 13 लाख की Centennial Edition बाइक

On: July 30, 2025 7:24 PM
Follow Us:
SPLENDOR NEWS

मंगलुरु/उडुपी: भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Hero Splendor ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन इस बार वजह है एक भावुक और प्रेरणादायक कहानी। कर्नाटक के उडुपी जिले के शिरवा गांव निवासी बाप-बेटे की जोड़ी ने अपनी 25 साल पुरानी Splendor बाइक से लद्दाख की कठिन और चुनौतीपूर्ण यात्रा पूरी की। इस सफर और भावना से प्रभावित होकर Hero MotoCorp ने उन्हें कंपनी की 13 लाख रुपये की लिमिटेड एडिशन बाइक गिफ्ट की। Hero Splendor

जब यह जोड़ी अपनी पुरानी बाइक के साथ Hero के शोरूम पहुंची, तो उनके लिए एक खास तोहफा तैयार खड़ा था — Karizma XMR पर बेस्ड Centennial Edition बाइक, जिसे Hero MotoCorp के संस्थापक बृजमोहन लाल मु़ंजाल की 101वीं जयंती के मौके पर लॉन्च किया गया है। यह क्षण न केवल परिवार के लिए, बल्कि कंपनी के लिए भी गर्व और सम्मान से भरा हुआ था।

केवल 100 यूनिट्स बनीं, 8.6 करोड़ की नीलामी

Hero की इस विशेष Centennial Edition बाइक की सिर्फ 100 यूनिट्स ही बनाई गई हैं। इनमें से करीब 25 यूनिट्स कंपनी के स्टाफ को भेंट की गईं, जबकि बाकी 75 बाइकों की नीलामी की गई, जिससे कुल 8.6 करोड़ रुपये की आय हुई। इन बाइकों की कीमत करीब 13 लाख रुपये है, जो इसे Hero की सबसे प्रीमियम और एक्सक्लूसिव बाइक्स में से एक बनाती है। Hero Splendor

 Hero Splendor  फीचर्स जो इसे खास बनाते हैं

यह बाइक दिखने में Karizma XMR जैसी जरूर है, लेकिन इसमें कई एडवांस फीचर्स इसे खास बनाते हैं:

  • कार्बन फाइबर बॉडी पैनल

  • अक्रापोविक एग्जॉस्ट सिस्टम

  • एल्युमिनियम स्विंगआर्म

  • 43mm USD एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क्स

  • Wilbers का फुली एडजस्टेबल गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन

  • 210cc का दमदार इंजन, जिसे पावर और टॉर्क के लिए ट्यून किया जा सकता है। Hero Splendor

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now