Kuwait fire : मारे गए 45 भारतीयों के शवों लेकर भारत के लिए सुपर हरक्युलिस विमान ने भरी उड़ान

On: June 14, 2024 7:25 AM
Follow Us:

Kuwait fire: कुवैत के अधिकारियों ने एक इमारत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीय नागरिकों के शवों की पहचान कर ली है। वहीं 45 भारतीयों के शवों को लेकर वायुसेना का एक विशेष विमान कोच्चि के लिए उड़ान भर चुका है।

 

एमओएस कीर्तिवर्धन सिंह भी उसी विमान में सवार हैं। कीर्तिवर्धन सिंह ने तेजी से शवों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ समन्वय किया।

कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वाले 45 लोगों की पहचान भारतीयों के रूप में हुई है। वायुसेना का सुपर हरक्युलिस विमान कुवैत से 45 शवों को लेकर शुक्रवार को भारत लौटेगा।

कुवैत अग्निकांड: मारे गए 45 भारतीयों के शवों लेकर भारत के लिए सुपर हरक्युलिस विमान ने भरी उड़ान
कुवैत अग्निकांड: मारे गए 45 भारतीयों के शवों लेकर भारत के लिए सुपर हरक्युलिस विमान ने भरी उड़ान

बता दे कि कुवैत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर भारतीय वायुसेना का विशेष विमान शीघ्र ही पहुंचेगा। इस बाबत कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस बल और एम्बुलेंस तैनात की गई है।

पहले यह विमान केरल के कोच्चि में उतरेगा, क्योंकि ज्यादातर मृतक वहीं के थे। इसके बाद विमान दिल्ली आएगा। यहां से शव संबंधित राज्यों में भेजे जाएंगे।

बता दे कि कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वाले 45 लोगों की पहचान भारतीयों के रूप में हुई है। इस इमारत में 196 प्रवासी श्रमिक काम कर रहे थे। मृतकों में तीन उत्तरप्रदेश,  24 केरल, सात तमिलनाडु और तीन आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे।

भारतीय दूतावास ने इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय वायु सेना का एक विशेष विमान, सी-130जे मृतक 45 भारतीयों के शवों को लेकर शुक्रवार सुबह कोच्चि के लिए उड़ान भर चुका है। । दूतावास ने बताया कि विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी उसी विमान से वापस आ रहे हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now