Krishna Janmashtami: देशभर में भक्ति और उत्साह का माहौल, मथुरा-वृंदावन से लेकर स्थानीय मंदिरों में विशेष आयोजन

On: August 15, 2025 12:22 PM
Follow Us:

  • मॉडल टाउन राधा कृष्ण मंदिर में दो दिन का महोत्सव, भव्य झांकियां और छप्पन भोग का आयोजन
  • सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए तैनात रहेंगे स्वयंसेवक

Krishna Janmashtami: भगवान श्री कृष्ण (Lord Shri Krishna) के जन्मदिन को देशभर में अलग-अलग हिस्‍सों (parts) में अलग-अलग अंदाज में जन्माष्टमी के पर्व के रूप में मनाया (celebrated) जाता है.देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर भक्ति और उल्लास का माहौल है। भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और वृंदावन में इस अवसर पर भव्य तैयारियां की गई हैं।

श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने घोषणा की है कि जन्माष्टमी के दिन मंदिर 20 घंटे तक खुला रहेगा, जिससे श्रद्धालु निर्बाध दर्शन कर सकेंगे। आमतौर पर यह मंदिर 12 घंटे खुला रहता है। मंदिरों को फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया है तथा भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।Krishna Janmashtami

Krishna Janmashtami
Krishna Janmashtami

मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट में भी इस वर्ष जन्माष्टमी महोत्सव पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाया जाएगा। मंदिर समिति के प्रधान केशव चौधरी ने बताया कि परिसर को दिल्ली के भव्य आयोजनों की तर्ज पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली का प्रसिद्ध बंटी सोनिया तिलकधारी ग्रुप धार्मिक नृत्य प्रस्तुत करेगा। राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां और हनुमान जी का विशाल स्वरूप कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होंगे।Krishna Janmashtami

Krishna Janmashtami
Krishna Janmashtami

जन्माष्टमी उत्सव दो दिन तक चलेगा। 15 अगस्त की शाम 7:30 बजे भजन संध्या, वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। 16 अगस्त को भव्य झांकियां निकाली जाएंगी और मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैनात रहेगी। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि परिवार सहित इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और उत्सव का आनंद लें।Krishna Janmashtami

कृष्ण जन्माष्टमी पूजा का
शुभ मुहूर्त – देर रात 12:04 से 12:47 बजे तक
अष्टमी तिथि प्रारम्भ – 15 अगस्त 2025 को 12:58 PM
अष्टमी तिथि समाप्त – 16 अगस्त 2025 को 09:34 PM
कृतिका नक्षत्र-16 अगस्त के दिन 8:08 बजे से
रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ – 17 अगस्त 2025 को 04:38 AM
रोहिणी नक्षत्र समाप्त – 18 अगस्त 2025 को 03:17 AM
चन्द्रोदय समय 11:32 PM
व्रत का पारण कब करेंगे-17 अगस्त को सुबह 5.51 मिनट पर सुबह
निशिता पूजा टाइम 17 अगस्त 12.04 AM mसे 12.47 AM
पंचामृत स्नान टाइम-12.25 AM

 

 

सिटीवाइज पूजा मुहूर्त
12.16 एम से 1.01 एएम -पुणे में
12.04 ए एम से 12.47 मिनट -नई दिल्ली में
11.50 एएम से 12.36 एएम -चेन्नई
12.09 एम से 12.53 एएम तक- जयपुर में
11.58 पीएम से 12.43 एएम तक- हैदराबाद
12.04 ए एमम से 12.48 एएम -गुड़गांव
12.20 एमएम से 1.05 एएम तक -मुंबई
12.03 एमएम से 12.46 एएम तक- नोएडा

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now