Haryana News: कोसली के रेलवे ओवरब्रिज का होगा पुन:निर्माण, 13.49 करोड़ को मिली मंजूरी

On: February 18, 2023 6:12 PM
Follow Us:

सडक़ों की मरम्मत के लिए 25.56 हुए मंजूर, नहरों की भी होगा जीर्णोद्धार
रेवाड़ी। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा विधानसभा में जोरदार ढंग से कोसली के जर्जर ओवरब्रिज के पुन: निर्माण की मांग पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने इस रेलवे ओवरब्रिज के पुन: निर्माण के लिए 13.49 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है।

इस पुल के दोबारा बनने से कोसली क्षेत्र व आसपास के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा सरकार की ओर से करोड़ों के अन्य विकास कार्यों को भी मंजूरी प्रदान की है।Haryana News: डूंगरवास में 2 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, कबड्डी में हिसार विजेता

कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में बनाए गए कोसली के रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में अनेकों अनियमितता बरती गई। जिसके चलते इसे भारी वाहनों के लिए अयोग्य करार दे दिया गया था।

 

जिसके उपरांत कोसली व आसपास के क्षेत्र के भारी वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस पुल के पुन: निर्माण की मांग वे लगातार उठाते रहे। विधानसभा में भी इस मांग को जोर-शोर से उठाया।

रेवाडी में रविवार को सरकुलर रोड रहेगा बंद: DC
जिसके चलते सरकार ने इस पुल के पुन: निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। सरकार की ओर से इसके निर्माण के लिए 13 करोड़ 49 लाख 61 हजार रुपये की अनुमानित राशि को मंजूरी प्रदान कर दी है। जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

कोसली विधायक श्री यादव ने बताया कि कृषि व नहरी विभाग की ओर से कोसली विधानसभा क्षेत्र की कई और नहरों के जीर्णोद्धार के लिए करोड़ों को राशि मंजूर कर दी है। उन्होंने बताया कि भुरथला डिस्ट्रिब्यूटरी के जीर्णोद्धार के लिए करीब दो करोड़ 22 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। जिसके बाद जुड्डी, झाल, शहादतनगर, नाहड़ तथा सुरेहली के ग्रामीण लाभान्वित होंगे।

Rewari News: धारूहेडा में ​मिली डेड बोडी, नहीं हुई शिनाख्त
वहीं औलात डिस्टिबूटरी के लिए 759.02 लाख की राशि मंजूरी मिली है। जिससे सिहोर, गादला, लुखी, कोटिया, कारोली आदि गांव लाभान्वित होंगे। इसके अलावा चिडिय़ा डिस्ट्रिब्यूटरी के जीर्णोद्धार हेतू 754.73 लाख रुपये की राशि अप्रूवल हुई है। जिसके निर्माण उपरांत झज्जर जिले के गोरिया, खेड़ा, बहु, के अलावा कोसली क्षेत्र के कुहारड़, जुड्डी, नयागांव, झोलरी तथा खुर्शीदनगर गाव लाभान्वित होंगे।

कोसली विधायक ने बताया कि सरकार का सडक़ों के निर्माण पर भी विशेष फोकस है। इसके लिए कोसली विधानसभा क्षेत्र की सडक़ों की रिपेयरिंग के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। इसके अलावा हुड्डा सेक्टर कोसली की सडक़ों की मरम्मत के लिए 56 लाख रुपये की राशि को मंजूरी मिल गई है। इसके उपरांत कोसली विधानसभा क्षेत्र की तमाम सडक़ें चकाचक होगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now