IPS Officers Transfers: राज्य सरकार ने डेढ़ दर्जन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पटना के साथ जहानाबाद, जमुई, समस्तीपुर, पूर्णिया और सुपौल जिले के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं।
पूर्णिया के एसपी रहे कार्तिकेय के शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पटना का नया एसएसपी बनाया गया है। गृह विभाग ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
सीआईडी के एसपी चंद्रशेखर प्रसाद को पटना के विधि-व्यवसथा एसपी की जिम्मेदारी मिली है। अभी तक समस्तीपुर के एसपी रहे अशोक मिश्रा को विशेष शाखा, सुपौल एसपी रहे शैशव यादव को एआईजी आधुनिकीकरण, मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्या सागर को ईआरएसएस (डायल-112) के एसपी का कार्यभार मिला है।
अब तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) की जिम्मेदारी संभाल रहे 2021 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों को पहली बार नगर एसपी की जिम्मेदारी मिली है।
दानापुर के एसडीपीओ-1 भानू प्रताप सिंह को पटना पश्चिमी, आरा सदर के एसडीपीओ-1 परिचय कुमार को पटना पूर्वी और पटना नगर की एसडीपीओ-1 दीक्षा को पटना मध्य के एसपी की कमान मिली है।
रोहतास डेहरी के एसडीपीओ-1 कोटा किरण को मुजफ्फरपुर का नया सिटी एसपी बनाया गया है। वहीं, एआईजी आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी संभाल रहे बिहार पुलिस सेवा के राजेश कुमार सिंह प्रभाकर को मुजफ्फरपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है।
छह जिलों में नए पुलिस कप्तान
नाम : नई पोस्टिंग
कार्तिकेय के शर्मा : पटना एसएसपी
विनीत कुमार : जहानाबाद एसपी
विश्वजीत दयाल : जमुई एसपी
अरविंद प्रताप सिंह : समस्तीपुर एसपी
स्वीटी सहरावत : पूर्णिया एसपी
सरथ आर एस : सुपौल एसपी
पटना और मुजफ्फरपुर में नए सिटी एसपी
चंद्रशेखर प्रसाद : एसपी विधि-व्यवस्था, पटना
भानू प्रताप सिंह : सिटी एसपी, पश्चिमी पटना
परिचय कुमार : सिटी एसपी, पूर्वी पटना
दीक्षा : सिटी एसपी, मध्य पटना
कोटा किरण : सिटी एसपी, मुजफ्फरपुर
राजेश कुमार सिंह प्रभाकर : ग्रामीण एसपी, मुजफ्फरपुर
















