Indian railways: त्योहारी भीड़ से निपटने के लिए रेलवे की नई योजना, यात्रियों को 90 मिनट पहले ही मिलेगी प्लेटफॉर्म एंट्री

On: October 11, 2025 3:30 PM
Follow Us:
Indian railways: त्योहारी भीड़ से निपटने के लिए रेलवे की नई योजना, यात्रियों को 90 मिनट पहले ही मिलेगी प्लेटफॉर्म एंट्री

Indian railways: त्यौहारों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अगर आप इस स्टेशन से यात्रा करने जा रहे हैं और आपके पास कंफर्म टिकट है, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है। अब कंफर्म टिकट वाले यात्रियों के लिए कश्मीरी गेट की तरफ एक अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया गया है। यहां टिकट जांच के बाद यात्रियों को ट्रेन चलने से करीब 90 मिनट पहले ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति मिलेगी।

रेलवे प्रशासन ने पिछले साल फरवरी में हुए हादसे से सीख लेते हुए इस बार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले से तैयारी कर ली है। अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए स्थायी होल्डिंग क्षेत्र बनाया गया है, जबकि आरक्षित यानी कंफर्म टिकट वाले यात्रियों के लिए अस्थायी एरिया तैयार किया गया है। इसका मकसद है स्टेशन पर अचानक बढ़ती भीड़ को मैनेज करना और सुरक्षा सुनिश्चित करना।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को पहले अस्थायी होल्डिंग एरिया में रखा जाएगा। जब ट्रेन चलने में 60 से 90 मिनट का समय बचेगा तभी उन्हें प्लेटफॉर्म की ओर भेजा जाएगा। इस व्यवस्था से न केवल सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव भी कम होगा।

अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर अनारक्षित टिकट वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर 16 से चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को फुट ओवरब्रिज पार करने की झंझट नहीं होगी और वे सीधे स्थायी होल्डिंग क्षेत्र से प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकेंगे। भीड़ को संभालने के लिए आरपीएफ के अतिरिक्त जवान भी तैनात किए जाएंगे ताकि व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

नई व्यवस्था से त्यौहारों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। पहले जहां प्लेटफॉर्म पर भीड़ के कारण धक्का-मुक्की और अव्यवस्था होती थी, अब लोगों को निर्धारित समय पर आराम से ट्रेन तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। रेलवे का यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों के लिहाज से एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now