Indian Railways: नए साल की शुरुआत के साथ उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। भीड़ और बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे ने 52 ट्रेनों में स्लीपर और द्वितीय श्रेणी के कुल 135 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। इस फैसले से रेवाड़ी, हिसार, अंबाला, जयपुर, फुलेरा, भिवानी, कालका, उदयपुर सिटी, जोधपुर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।Indian Railways
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनवरी और दिसंबर माह में विभिन्न ट्रेनों में अस्थायी रूप से डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। मदार-रेवाड़ी-मदार और रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवाओं में एक से 31 जनवरी तक पांच-पांच द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए गए हैं।Indian Railways
बता दे इस ट्रेनो में डिब्बे बढाने से रेवाड़ी-फुलेरा, हिसार-जयपुर और अंबाला-गंगानगर रूट पर सफर करने वालों को फायदा होगा। रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी, फुलेरा-जयपुर-फुलेरा और जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर रेलसेवाओं में भी दिसंबर माह तक अतिरिक्त द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए जा रहे हैं। भिवानी-कालका-भिवानी और भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था की गई है।
बता दें कि लंबी दूरी की ट्रेनों में भी स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी और कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बे जोड़े गए हैं। लालगढ़-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी और हनुमानगढ़-दादर रेलसेवाओं में शयनयान और एसी श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
वहीं उदयपुर सिटी-जयपुर और जयपुर-जोधपुर रेलसेवाओं में भी विभिन्न श्रेणियों के डिब्बे बढ़ाए गए हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से नए साल में यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी।
गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर में अजमेर से पांच से 28 जनवरी और अमृतसर से 6 से 29 जनवरी तक 01 द्वितीय श्यनयान श्रेणी, गाड़ी संख्या 19608/19607, मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में मदार से पांच से 26 जनवरी और कोलकता से आठ से 29 जनवरी तक 01 सेकेंड सेकेंड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 12065/12066, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी में दो से 31 जनवरी तक 02 वातानुकूलित कुर्सीयान व 01 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी, गाडी संख्या 19701/19702, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से एक से 31 जनवरी तक और दिल्ली कैंट से तीन जनवरी से दो फरवरी तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 20409/20410, दिल्ली कैंट -बठिण्डा-दिल्ली कैंट में दो जनवरी से एक फरवरी तक 01 द्वितीय श्यनयान श्रेणी, गाडी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर में जोधपुर से एक से 31 जनवरी तक एवं इंदौर से चार जनवरी से तीन फरवरी तक 01 द्वितीय श्यनयान व 03 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 12465/12466, इंदौर-भगत की कोठी -इंदौर में इंदौर से 02.01.26 से 01.02.26 तक एवं भगत की कोठी से 03.01.26 से 02.02.26 तक 01 द्वितीय श्यनयान व 03 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। गाडी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर में जयपुर से 01.01.26 से 31.01.26 तक एवं उदयपुर सिटी से 02.01.26 से 01.02.26 तक 01 थर्ड एसी व 02 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 20987/20988, उदयपुर सिटी-असारवां – उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 01.01.26 से 31.01.26 तक एवं असारवा से 02.01.26 से 01.02.26 तक 01 थर्ड एसी व 02 साधारण श्रेणी, गाडी संख्या 14854/14853, जोधपुर-वाराणसी सिटी -जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 01.01.26 से 31.01.26 तक तथा वाराणसी सिटी से 02.01.26 से 01.02.26 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।Indian Railways
गाडी संख्या 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी सिटी -जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 01.01.26 से 31.01.26 तक तथा वाराणसी सिटी से 02.01.26 से 01.02.26 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। गाडी संख्या 14866/14865, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 01.01.26 से 31.01.26 तक तथा वाराणसी सिटी से 02.01.26 से 01.02.26 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।Indian Railways
गाडी संख्या 22987/22988, अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा में 01.01.26 से 31.01.26 तक 02 साधारण , गाडी संख्या 14807/14808, जोधपुर-दादर- जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 02.01.26 से 30.01.26 तक एवं दादर से 03.01.26 से 31.01.26 तक 03 थर्ड एसी, 02 द्वितीय श्यनयान श्रेणी, गाडी संख्या 20483/20484, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी में भगत की कोठी से 01.01.26 से 29.01.26 तक एवं दादर से 02.01.26 से 30.01.26 तक 03 थर्ड एसी, 02 द्वितीय श्यनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 20485/20486, जोधपुर-साबरमती-जोधपुर में जोधपुर से 01.01.26 से 31.01.26 तक एवं साबरमती से 03.01.26 से 02.02.26 तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय श्यनयान श्रेणी, गाडी संख्या 20492/20491, साबरमती-जैसलमेर-साबरमती में साबरमती से 01.01.26 से 31.01.26 तक एवं जैसलमेर से 02.01.26 से 01.02.26 तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 12988/12987, अजमेर-सियालदाह-अजमेर में अजमेर से 01.01.26 से 31.01.26 तक एवं सियालदाह से 02.01.26 से 01.02.26 तक 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी श्रेणी, गाडी संख्या 09653/09654, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर स्पेशल में अजमेर से 03.01.26 से 31.01.26 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 04.01.26 से 01.02.26 तक 01 द्वितीय श्यनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 14735/14736, श्रीगंगानगर-अम्बाला-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में 01.01.26 से 31.01.26 तक 04 साधारण श्रेणी, गाडी संख्या 04705/04706, श्रीगंगानगर-जयपुर-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में 01.01.26 से 31.01.26 तक 04 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। गाडी संख्या 54754/54753, श्रीगंगानगर-बठिण्डा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में 01.01.26 से 31.01.26 तक 04 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 54756/54755, श्रीगंगानगर-बठिण्डा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेसमें 01.01.26 से 31.01.26 तक 04 साधारण श्रेणी, गाडी संख्या 54766/54765, बठिण्डा-धुरी-बठिण्डा एक्सप्रेस में 01.01.26 से 31.01.26 तक 04 साधारण श्रेणी, गाडी संख्या 04711/04712, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस -बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल मे बीकानेर से 07.01.26 से 28.01.26 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 08.01.26 से 29.01.26 तक 01 द्वितीय शयनयान व 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में श्रीगंगानगर से 01.01.26 से 31.01.26 तक एवं दिल्ली से दिनांक 02.01.26 से 01.02.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी, गाडी संख्या 14731/14732, दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली एक्सप्रेस में दिल्ली से 01.01.26 से 31.01.26 तक एवं बठिण्डा से 02.01.26 से 01.02.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी, गाडी संख्या 04717/04718, हिसार-तिरूपति-हिसार स्पेशल में हिसार से 03.01.26, 17.01.26, 24.01.26 व 31.01.26 को एवं तिरूपति से 05.01.26, 19.01.26, 26.01.26 व 02.02.26 को 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 22497/22498, श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्लि- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में श्रीगंगानगर से 05.01.26 से 26.01.26 एवं तिरूच्चिराप्पल्लि से 09.01.26 से 30.01.26 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी, गाडी संख्या 20481/20482, भगत की कोठी- तिरूच्चिराप्पल्लि- भगत की कोठी एक्सप्रेस में भगत की कोठी से 07.01.26 से 28.01.26 तक एवं तिरूच्चिराप्पल्लि से 10.01.26 से 31.01.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी, गाडी संख्या 12985/12986, जयपुर-दिल्ली सराय- जयपुर डबल डेकर में 01.01.26 से 31.01.26 तक 01 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 54704/54703, जयपुर-बठिंडा-जयपुर में जयपुर से 03.01.26 से 02.02.26 तक एवं बठिंडा से 04.01.26 से 03.02.26 तक 02 साधारण श्रेणी, गाडी संख्या 12495/12496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर में बीकानेर से 01.01.26 से 29.01.26 तक एवं कोलकाता से 02.01.26 से 30.01.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 श्यनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 22473/22474, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर में बीकानेर से 05.01.26 से 26.01.26 तक एवं बांद्रा टर्मिनस से 06.01.26 से 27.01.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 श्यनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से 03.01.26 से 02.02.26 तक एवं मथुरा से 04.01.26 से 03.02.26 तक 03 द्वितीय साधारण श्रेणी, गाडी संख्या 54794/54793, मथुरा-सवाईमाधोपुर- मथुरा में मथुरा से 03.01.26 से 02.02.26 तक एवं सवाईमाधोपुर से 04.01.26 से 03.02.26 तक 03 द्वितीय साधारण श्रेणी, गाडी संख्या 20471/20472, श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर में श्रीगंगानगर से 04.01.26 से 25.01.26 एवं पुरी से 07.01.26 से 28.01.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी, गाडी संख्या 14734/14733, जयपुर-बठिंडा-जयपुर में 02.01.26 से 01.02.26 तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।

















