Independence Day: देश भक्तों और शहीदों को याद में किया ध्वजारोहण

On: August 15, 2024 12:57 PM
Follow Us:

Independence Day: धारूहेड़ा  के बेस्टेक सीटी में स्वतंत्रता समारोह पर उपचेयरमैन अजय जांगडा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर धर्मबीर, कंवर सिंह पटवारी, राजेश ने शहीदों की महत्ता पर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम में कविश यादव, सुदीप यादव, जीविका, सुनील, हितांश, सुनील शर्मा ने कविता व भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागियों को आरडब्लूए की ओर से सम्मानित किया गया।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम  झूमे विद्यार्थी

euro dhr 2
यूरो इंटरनेशनल स्कूल में देश भक्तों और शहीदों को याद करते हुए स्वतंत्रता समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रिंसिपल मीनू दुबे ने सभी कोऑर्डिनेटर के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। देश के प्रति वफादार रहने तथा भारत मां से जुड़े रहने की प्रेरणा दी है। इस मौके तिरंगा, काईट मेकिंग, पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गईं

खरखडा कालेज मेंं अर्चना सूटा ने​ किया ध्वजारोहण

KHARKADA COLLEGE 1
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में एनएसएस की दोनों इकाइयों तथा सांस्कृतिक कमेटी ने मिलकर पांच दिवसीय हर घर तिरंगा प्रोग्राम का आयोजन किया। जिसमें प्राचार्य अर्चना सूटटा ने विद्यार्थियों को आजादी की महत्ता के बारे में जागरूक किया।

इस मौके पर एकल गान, नृत्य, स्लोगन, पेंटिंग पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर डा दयावती, सुधांशु, रामनिवास, सत्येंद्र चौहान महेश, भारत भूषण, मान्या, शिल्पा, मनु आदि मौजदू रहे।Independence Day

 

राजकीय वमा कन्या विद्यालय में प्राचार्य ने किया ध्वजारोहण

GSSS GIRL DHARUHERA

राजकीय वमा कन्या विद्यालय में आजादी के 78वे स्वतंत्रता दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के प्राचार्य शकुंतला यादव ने ध्वजारोहण किया व तदोपरांत सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। विद्यार्थियों ने देश-भक्ति गीत, भाषण, कविताएं एवं नृत्य के द्वारा सभी का मन मोह लिया।Independence Day

एडवोकेट स्वामी सिद्धार्थ ने शहीदों को नमन

adv shidharth dhr

यहां के भगत चौक पर एडवोकेट स्वामी सिद्धार्थ ने शहीद भगत को प्रतिभा पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। उन्होंने कहा लोग दिखाए के लिए तिरंगा यात्रा निकाल कर सैल्फी ले रहे है। जबकि आजादी के असली हकदार देशभगतों को नमन ही नही किया जा रहा है।Independence Day
…………..

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में किया ध्वजारोहण

MAHARAJ AGANSAIN SCHOOL REWARI

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आजादी के 78वे स्वतंत्रता दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के प्राचार्य हरिकिशन यादव ने ध्वजारोहण किया। सारा विद्यालय प्रागंण ‘‘भारत माता की जय‘‘ के नारे से गूंज उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देश-भक्ति गीत, भाषण, कविताएं एवं नृत्य के द्वारा सभी का मन मोह लिया। Independence Day

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now