IGU Rewari: पोस्टर मे दिव्या व भाषण प्रतियोगिता मे राहुल ने मारी बाजी

On: September 9, 2025 6:24 PM
Follow Us:
पोस्टर मे दिव्या व भाषण प्रतियोगिता मे राहुल ने मारी बाजी

IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में “Drug Free Haryana” थीम पर अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम District AIDS Control Society, Youth Red Cross, प्रबंधन विभाग तथा नशा मुक्त भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. बीरेंद्र सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जीवन में नशे को “ना” कहना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार आईजीयू प्रशासन विश्वविद्यालय को नशा मुक्त परिसर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

पोस्टर मे दिव्या व भाषण प्रतियोगिता मे राहुल ने मारी बाजी
पोस्टर मे दिव्या व भाषण प्रतियोगिता मे राहुल ने मारी बाजी

कार्यक्रम में युवा रेड क्रॉस की कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. समृद्धि ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि लगातार दूसरे वर्ष इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु आईजीयू का चयन किया गया है। साथ ही उन्होंने विभिन्न कॉलेजों से आए प्रतिभागियों और शिक्षकों का भी स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दीपक वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन, रेवाड़ी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा विद्यार्थियों की शारीरिक एवं मानसिक वृद्धि को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य एवं एचआईवी/एड्स से संबंधित सभी बीमारियों की काउंसलिंग निःशुल्क उपलब्ध है। साथ ही सरकार द्वारा जल्द ही नशा मुक्ति केंद्र भी खोला जाएगा, जिसमें OST सेंटर के माध्यम से युवाओं को नशा छुड़ाने के लिए निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएँगी, ताकि वे नशे के दुष्परिणामों से बच सकें।

आईजीयू में नशा मुक्त हरियाणा पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
आईजीयू में नशा मुक्त हरियाणा पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

ये रहे विजेता
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्या (यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज), द्वितीय स्थान निधि वर्मा (यदुवंशी डिग्री कॉलेज, महेन्द्रगढ़), तृतीय स्थान सपना कुमारी (आईजीयू, एमबीए) और प्रोत्साहन पुरस्कार तपरना (आईजीयू, एम.ए. हिंदी) को प्राप्त हुआ।

रील मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रजत एवं टीम (आईजीयू, यूटीडी), द्वितीय स्थान यदुवंशी कॉलेज महेन्द्रगढ़ तथा तृतीय स्थान यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल ने प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राहुल (यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल), द्वितीय स्थान राधिका (आईजीयू, एलएल.बी. द्वितीय वर्ष) तथा तृतीय स्थान रिंकी (आईजीयू, एम.ए. हिंदी) को मिला।IGU Rewari
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यदुवंशी डिग्री कॉलेज, महेन्द्रगढ़ तथा द्वितीय स्थान आईजीयू टीम ने प्राप्त किया।

प्रोफेसर करण सिहं ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।IGU Rewari
इस अवसर पर सिविल अस्पताल रेवाड़ी से डॉ. आशीष एवं उनकी टीम, वाईआरसी काउंसलर डॉ. भारती, प्रबंधन विभाग से डॉ. जसविंदर सिंह एवं डॉ. सुषांत यादव, होटल मैनेजमेंट विभाग से डॉ. नवीन कौशल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now