HSVP Scam: पूर्व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा व लेखा अधिकारी सुनील बंसल ने 85 खातों में ट्रांसफर किए 69 करोड़ रुपये, ED जांच में बड़े खुलासे

On: August 1, 2025 9:04 PM
Follow Us:

चंडीगढ़/पंचकूला: हरियाणा में हुए करीब 69 करोड़ रुपये के HSVP घोटाले में गिरफ्तार पूर्व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा और प्रमुख आरोपी लेखा अधिकारी सुनील बंसल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। ईडी ने पंचकूला स्थित स्पेशल कोर्ट में जानकारी दी कि दोनों आरोपियों ने सरकारी धन को 85 फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर किया और उस रकम का इस्तेमाल निजी लाभ के लिए किया।HSVP Scam

ED  के अनुसार, रामनिवास सुरजाखेड़ा ने राजनीति में आने से पहले एक अकाउंटेंट के तौर पर काम किया था। वर्ष 2018 में मनीमाजरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में HSVP के नाम से फर्जी खाते खोलकर घोटाले को अंजाम दिया गया। ईडी ने यह भी बताया कि घोटाले के पैसों से एक टोयोटा फॉर्च्यूनर कार खरीदी गई, जिसे बाद में सुरजाखेड़ा के नाम कर दिया गया—वह भी बिना किसी वैध दस्तावेज या भुगतान के।

परिवार के नाम पर ट्रांसफर हुई रकम
जांच में सामने आया कि घोटाले से प्राप्त धनराशि न केवल सुरजाखेड़ा के निजी खाते में गई, बल्कि उनकी पत्नी मंजीत और अन्य परिजनों के खातों में भी ट्रांसफर की गई। इससे यह साफ होता है कि इस वित्तीय अपराध में पूरा परिवार संलिप्त रहा है। रामनिवास को 9 जून को गिरफ्तार किया गया था, और इस घोटाले में ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग की धाराओं में भी मामला दर्ज किया गया है।

बेटी-दामाद के नाम खरीदी करोड़ों की संपत्तियां
वहीं, मुख्य आरोपी सुनील बंसल द्वारा पंचकूला के सेक्टर-7 में मकान नंबर 1171 अपनी बेटी और दामाद हर्षित जैन के नाम पर 3.07 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जिसे बाद में 2022 में 7 करोड़ में बेच दिया गया। इसके अलावा सेक्टर-6 एमडीसी पंचकूला में भी 2.40 करोड़ रुपये में 350 वर्ग गज का प्लॉट उन्हीं के नाम खरीदा गया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now