Air Hostess Duty: एयर होस्टेस की नौकरी को अक्सर एक ग्लैमरस करियर मौका माना जाता है, लेकिन इसके पीछे की मेहनत, ड्यूटी ऑवर्स और शारीरिक-मानसिक दबाव को जानना भी जरूरी है . हर साल हजारों युवा इस करियर में आने का सपना देखते हैं, मगर सच्चाई इससे कहीं ज्यादा गहरी है .
कितने घंटे की होती है एयर होस्टेस की ड्यूटी?
एयर होस्टेस की ड्यूटी किसी नियमित 9 से 5 की नौकरी जैसी नहीं होती .
डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ानों में ड्यूटी के घंटे अलग-अलग हो सकते हैं .
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सामान्य दिन में एयर होस्टेस को 10 से 12 घंटे काम करना पड़ता है .कई बार फ्लाइट में देरी या लंबी यात्रा की वजह से यह समय और भी बढ़ सकता है, हालांकि बीच-बीच में ब्रेक भी मिलता है .
कितने दिन करना होता है काम?
एक महीने में एयर होस्टेस को लगभग 21 से 22 दिन काम करना होता है .
30 दिन वाले महीने में 21 दिन और 31 दिन वाले महीने में 22 दिन की ड्यूटी होती है .
बाकी दिन रेस्ट डे और स्टैंडबाय शिफ्ट्स के रूप में गिने जाते हैं .
एयर होस्टेस बनने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?
अगर आप एयर होस्टेस बनना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें:
आयु सीमा: 17 से 26 साल
न्यूनतम लंबाई: 5 फीट 2 इंच
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास
अन्य आवश्यकताएं: अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, मेडिकल फिटनेस, और आत्मविश्वास
एयर होस्टेस बनने के कोर्स
12वीं के बाद आप एविएशन सेक्टर से संबंधित कई कोर्स करके एयर होस्टेस बन सकते हैं . ये कोर्स हैं:
6 महीने से 1 साल के सर्टिफिकेट कोर्स
1 साल का डिप्लोमा कोर्स
2 से 3 साल का ग्रेजुएशन प्रोग्राम (B.Sc in Aviation)
इन कोर्स के जरिए आपको फ्लाइट सेफ्टी, कस्टमर हैंडलिंग, हवाई यात्रा के नियम, और इमरजेंसी प्रोटोकॉल्स सिखाए जाते हैं .
शुरुआती सैलरी
एक नई एयर होस्टेस को शुरुआत में ₹5 से ₹9 लाख सालाना का पैकेज मिल सकता है .
यह सैलरी अनुभव, एयरलाइन और इंटरनेशनल-डोमेस्टिक फ्लाइट्स के आधार पर बढ़ती है .
कुछ एयरलाइंस में शुरुआती वेतन भत्तों के साथ ₹40,000 से ₹70,000 प्रतिमाह तक हो सकता है .
नौकरी की अवधि कितनी होती है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर होस्टेस की नौकरी 8 से 10 साल तक की होती है .
इसके बाद अधिकतर एयर होस्टेस ग्राउंड स्टाफ, ट्रेनर, केबिन सुपरवाइजर, या एविएशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में टीचर बन जाती हैं .
यानी नौकरी के बाद भी करियर ग्रोथ की संभावनाएं बनी रहती हैं .
क्या ये करियर आपके लिए सही है?
एयर होस्टेस का करियर उन युवाओं के लिए बेहतरीन है जो:
यात्रा करना पसंद करते हैं
लोगों से संवाद करने में सहज हैं
तनाव को संभाल सकते हैं
लंबे समय तक खड़े रह सकते हैं और अनुशासित जीवन शैली अपना सकते हैं
यदि आप में ये गुण हैं, तो एविएशन सेक्टर आपके लिए शानदार करियर विकल्प हो सकता है .

















