New Year 2022 Varshik Rashifal: मेष राशिफल 2022 (Mesh Rashifal 2022) आने वाले नए साल 2022 में मेष राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ जरूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित मेष वार्षिक राशिफल 2022 (Aries Yearly Horoscope 2022) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष मेष जातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?
2022 का वार्षिक मेष राशिफल :-
पारिवारिक जीवन:-
वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी और घर में कुछ बदलाव लाये जाएंगे. सभी के बीच किसी बात को लेकर प्रसन्नता छाई रहेगी. जून-जुलाई के महीने में धार्मिक यात्रा करने के भी संयोग है. सभी घरवालो का साथ आपको मिलेगा और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी.वर्ष के अंत में कोई नयी खुशी परिवार में आ सकती है चाहे वह किसी सदस्य की नौकरी लगना हो या किसी नन्हे मेहमान का घर में आना या कुछ और. कुल मिलाकर यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए आनंदमय रहने वाला है.
करियर:-
करियर को लेकर यह वर्ष इतना शुभ नहीं है. यदि आप जॉब कर रहे है तो शायद आपका अपनी जॉब से मोहभंग हो जाए और आप अपनी फील्ड ही बदल डालें. चिंता ना करें क्योंकि भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए लाभदायक ही रहने वाला है.
व्यापार के क्षेत्र में ऊंच-नीच बनी रहेगी. शुरूआती तौर पर कुछ घाटा संभव है और कुछ समझौते भी कैंसिल हो सकते है लेकिन आगे चलकर आप लाभ ही कमाएंगे. बाज़ार में आपकी छवि सकारात्मक बनी रहेगी और कुछ नए मित्र भी बनेंगे.
शिक्षा:-
पहले तो पढ़ाई में कम मन लगेगा लेकिन फिर कुछ ऐसा होगा जो आपको आत्म-मंथन के लिए विवश कर देगा. इसके बाद आप अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे. जिनका अभी कॉलेज में एडमिशन हुआ है उन्हें अपने अध्यापको से मार्गदर्शन मिलेगा और आगे क्या करना चाहिए इसके बारे में पारदर्शिता आएगी.कॉलेज के किसी मित्र के साथ अनबन हो सकती है वे पढ़ाई में आपका नुकसान कर सकते हैं. ऐसे में अपने व्यवहार को संतुलित रखें और किसी के साथ बेवजह के झगड़ो में पड़ने से बचें.
स्वास्थ्य :-
इस वर्ष आपको स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं घेरे रखेंगी. ऐसे में आपको पहले से ही सतर्क रहने की आवश्यकता है. आप कल से ही प्रतिदिन सुबह के समय व्यायाम करने की आदत डालें. सुबह के समय किया गया योग आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा.मानसिक रूप से आप एक दम स्वस्थ रहेंगे और पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे. सभी के बीच शांति का अनुभव होगा और आप अपने व्यवहार से सभी को खुश भी कर देंगे.
उपाय:-
(1)हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आए. इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी.
(2)घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं. साथ ही घर की छत पर पक्षियों को दाना दें.
2022 का वार्षिक वृषभ राशिफल
पारिवारिक जीवन :-
परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा और उनके साथ कही बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते है. वर्ष के मध्य में घर के सदस्यों में किसी बात को लेकर कलह होगी लेकिन अंत में सब कुछ ठीक हो जाएगा. ऐसे समय में आपको धैर्य से काम लेना होगा अन्यथा बात बिगड़ सकती है.वर्ष के अंत में परिवारवालों का आप पर विश्वास और बढ़ेगा. समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सभी के साथ आपका संबंध मजबूत बनेगा. अपनी माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखे और यदि कोई बीमारी है तो उसका ईलाज पहले से ही करवा लें.
करियर :-
वर्ष की शुरुआत में व्यापार में कुछ घाटा संभव हैं जिसे लेकर आप परेशान होंगे. कोई पुरानी डील भी टूट सकती है. खर्चे अपेक्षाकृत बढ़ तो जाएंगे लेकिन आप उन पर कुछ हद्द तक लगाम लगा पाने में सक्षम होंगे. जून-जुलाई के महीने में आकस्मिक धन लाभ होगा. यदि आपने किसी क्षेत्र में निवेश किया हुआ हैं तो वहां से भी लाभ मिलेगा. यदि आप नौकरी कर रहे हैं और जॉब से खुश नहीं है तो इस वर्ष आपको नयी नौकरी मिलेगी और वहां काम भी आपको पसंद आएगा. ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और जब तक नयी नौकरी न लगे तब तक पुरानी कंपनी से त्यागपत्र बिल्कुल ना दें.
शिक्षा :-
यदि आप कॉलेज में हैं तो इस वर्ष आपकी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी रुचि बढ़ेगी तथा किसी सीनियर के द्वारा आपका मार्ग प्रशस्त होगा. आप अपनी प्रतिभा को पहचान पाएंगे और उसी क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे जिसमे आपका भविष्य उज्जवल बनेगा.वर्ष के अंतिम माह में कुछ कठिनाइयों का सामना अवश्य करना पड़ेगा लेकिन आपको अपने काम के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा जिस कारण आत्म-विश्वास और अधिक मजबूत बनेगा.
स्वास्थ्य :-
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए ज्यादा अच्छा नही हैं क्योंकि मंगल भारी है. कोई ना कोई छोटी-मोटी बीमारी आपको घेरे रखेगी जिस कारण आप परेशान होंगे. ऐसे में मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाने की आदत डालें. स्वयं की और घर के सभी सदस्यों की एक बार नज़र भी उतार लें.मानसिक रूप से एक दम स्वस्थ रहेंगे लेकिन अप्रैल के माह में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है. यह बात मन ही मन आपको परेशान करेगी और आप किसी से साँझा करने पर भी झिझकेंगे.
शुभ रंग:- आसमानी
शुभ अंक:-9
उपाय:-
(1)समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं.
(2) दुर्गा जी का पूजन कीजिए
मिथुन राशि 2022 का वार्षिक राशिफल :-
पारिवारिक जीवन:-
परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद तो होगा लेकिन बड़ों के हस्तक्षेप के चलते वह सुलझ जाएगा. रिश्तेदारों में से किसी की तबियत बहुत खराब रह सकती है जिसमें वित्तीय खर्चा अधिक होगा. फरवरी के माह में परिवार में कोई नयी खुशी आ सकती है जो सभी को आनंदित कर देगी.अक्टूबर के महीने में सावधान रहें क्योंकि परिवार में किसी के दुर्घटनाग्रस्त होने की प्रबल आशंका है.
करियर:-
व्यापार करते हैं तो इस वर्ष कुछ परेशानियां जरूर झेलनी पड़ेगी लेकिन उसके बारे में ज्यादा चिंता ना करें क्योंकि खर्चे भी अपेक्षाकृत बहुत कम हो जाएंगे. कुल मिलाकर आप लाभ में रहेंगे और कोई बड़ी समस्या नहीं होगी. वर्ष के अंत में कुछ बड़े समझौते होंगे जो आगे के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे.जॉब करते हैं तो इस वर्ष आपका मन अपनी जॉब में कम और अन्य कामों में ज्यादा लगेगा. आप अपनी रुचि के अनुसार कार्य करेंगे और शायद जॉब से त्याग पत्र भी दे सकते हैं. कोई भी बड़ा निर्णय पूरे विचार-विमर्श के बाद ही लें और जल्दबाजी से बचें.
शिक्षा:-
यदि आप स्कूल में हैं तो इस वर्ष आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है अन्यथा परिणाम आपके अनुरूप नहीं होंगे. उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के वर्ष 2022 उत्तम रहेगा और आपको कई क्षेत्रों से अच्छे जॉब ऑफर भी मिल सकते हैं जिनमें आप रुचि लेंगे. कॉलेज के छात्रों को इस वर्ष अपने काम के लिए शाबाशी मिलेगी और अध्यापक भी आपके काम से खुश होंगे. सभी मित्रों में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा जिस कारण दोस्तों में भी मान-सम्मान बढ़ेगा.
स्वास्थ्य :-
शारीरिक रूप से तो कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी लेकिन मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. इस वर्ष आपको कोई ना कोई तनाव घेरे रखेगा फिर चाहे वह करियर को लेकर हो या परिवार को लेकर या किसी अन्य कारण से. ऐसे में चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करेंगे तो परिणाम बेहतर होंगे और स्थिति भी संभल जाएगी.
शुभ अंक :- 2
शुभ रंग :- आसमानी
उपाय :-
घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं. साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें. जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है. प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं. समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं.
2022 का वार्षिक वृषभ राशिफल :-
करियर :-
वर्ष की शुरुआत में व्यापार में कुछ घाटा संभव हैं जिसे लेकर आप परेशान होंगे. कोई पुरानी डील भी टूट सकती है. खर्चे अपेक्षाकृत बढ़ तो जाएंगे लेकिन आप उन पर कुछ हद्द तक लगाम लगा पाने में सक्षम होंगे. जून-जुलाई के महीने में आकस्मिक धन लाभ होगा. यदि आपने किसी क्षेत्र में निवेश किया हुआ हैं तो वहां से भी लाभ मिलेगा. यदि आप नौकरी कर रहे हैं और जॉब से खुश नहीं है तो इस वर्ष आपको नयी नौकरी मिलेगी और वहां काम भी आपको पसंद आएगा. ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और जब तक नयी नौकरी न लगे तब तक पुरानी कंपनी से त्यागपत्र बिल्कुल ना दें.
शिक्षा :-
यदि आप कॉलेज में हैं तो इस वर्ष आपकी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी रुचि बढ़ेगी तथा किसी सीनियर के द्वारा आपका मार्ग प्रशस्त होगा. आप अपनी प्रतिभा को पहचान पाएंगे और उसी क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे जिसमे आपका भविष्य उज्जवल बनेगा.वर्ष के अंतिम माह में कुछ कठिनाइयों का सामना अवश्य करना पड़ेगा लेकिन आपको अपने काम के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा जिस कारण आत्म-विश्वास और अधिक मजबूत बनेगा.
स्वास्थ्य :-
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए ज्यादा अच्छा नही हैं क्योंकि मंगल भारी है. कोई ना कोई छोटी-मोटी बीमारी आपको घेरे रखेगी जिस कारण आप परेशान होंगे. ऐसे में मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाने की आदत डालें. स्वयं की और घर के सभी सदस्यों की एक बार नज़र भी उतार लें.मानसिक रूप से एक दम स्वस्थ रहेंगे लेकिन अप्रैल के माह में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है. यह बात मन ही मन आपको परेशान करेगी और आप किसी से साँझा करने पर भी झिझकेंगे.
शुभ रंग:- आसमानी
शुभ अंक:-9
उपाय:-
(1)समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं.
(2) दुर्गा जी का पूजन कीजिए
मिथुन राशि 2022 का वार्षिक राशिफल :-
पारिवारिक जीवन:-
परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद तो होगा लेकिन बड़ों के हस्तक्षेप के चलते वह सुलझ जाएगा. रिश्तेदारों में से किसी की तबियत बहुत खराब रह सकती है जिसमें वित्तीय खर्चा अधिक होगा. फरवरी के माह में परिवार में कोई नयी खुशी आ सकती है जो सभी को आनंदित कर देगी.अक्टूबर के महीने में सावधान रहें क्योंकि परिवार में किसी के दुर्घटनाग्रस्त होने की प्रबल आशंका है.
करियर:-
व्यापार करते हैं तो इस वर्ष कुछ परेशानियां जरूर झेलनी पड़ेगी लेकिन उसके बारे में ज्यादा चिंता ना करें क्योंकि खर्चे भी अपेक्षाकृत बहुत कम हो जाएंगे. कुल मिलाकर आप लाभ में रहेंगे और कोई बड़ी समस्या नहीं होगी. वर्ष के अंत में कुछ बड़े समझौते होंगे जो आगे के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे.जॉब करते हैं तो इस वर्ष आपका मन अपनी जॉब में कम और अन्य कामों में ज्यादा लगेगा. आप अपनी रुचि के अनुसार कार्य करेंगे और शायद जॉब से त्याग पत्र भी दे सकते हैं. कोई भी बड़ा निर्णय पूरे विचार-विमर्श के बाद ही लें और जल्दबाजी से बचें.
शिक्षा:-
यदि आप स्कूल में हैं तो इस वर्ष आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है अन्यथा परिणाम आपके अनुरूप नहीं होंगे. उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के वर्ष 2022 उत्तम रहेगा और आपको कई क्षेत्रों से अच्छे जॉब ऑफर भी मिल सकते हैं जिनमें आप रुचि लेंगे. कॉलेज के छात्रों को इस वर्ष अपने काम के लिए शाबाशी मिलेगी और अध्यापक भी आपके काम से खुश होंगे. सभी मित्रों में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा जिस कारण दोस्तों में भी मान-सम्मान बढ़ेगा.
स्वास्थ्य :-
शारीरिक रूप से तो कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी लेकिन मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. इस वर्ष आपको कोई ना कोई तनाव घेरे रखेगा फिर चाहे वह करियर को लेकर हो या परिवार को लेकर या किसी अन्य कारण से. ऐसे में चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करेंगे तो परिणाम बेहतर होंगे और स्थिति भी संभल जाएगी.
शुभ अंक :- 2
शुभ रंग :- आसमानी
उपाय :-
घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं. साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें. जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है. प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं. समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं.
कर्क राशि 2022 का वार्षिक राशिफल :-
पारिवारिक जीवन :-
यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए श्रेष्ठ सिद्ध होगा. घर में किसी ना किसी चीज को लेकर खुशी बनी रहेगी. कुछ नयी चीजें घर में आ सकती हैं जैसे कि कोई नयी कार या फ्रिज या कुछ और. भाई या बहन के साथ आप कहीं बाहर जाने का प्लान भी कर सकते हैं. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि दोनों में से किसी एक का स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रहेगा खासकर जून-जुलाई के अंत में. पड़ोस के लोगों के साथ बेहतर संबंध बनेंगे और रिश्तेदारों में से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी.
करियर :-
यदि आप व्यापारी हैं तो इस वर्ष उलझन की स्थिति बनी रहेगी. कुछ ऐसे अवसर सामने आएंगे जब आप तय नहीं कर पाएंगे या असमंजस की स्थिति में रहेंगे कि क्या किया जाए और क्या नहींं. किसी भी दुविधा से बचने के लिए अपनों से बड़ों का परामर्श अवश्य लें ताकि बाद में कोई समस्या ना हो. यदि आप नौकरी करते हैं तो आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बेहतर रहेगा और जॉब में तरक्की भी होगी. बचत भी बढ़ेगी और सहकर्मियों में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा.
शिक्षा:-
यदि अभी आप स्कूल में हैं तो इस वर्ष आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा. सभी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी और आप अग्रणी रहेंगे. कॉलेज के छात्रों को किसी कारणवश प्रोजेक्ट में समस्या होगी लेकिन बाद में वह सुलझ जाएगी. इसमें आपको अपने किसी मित्र का भरपूर सहयोग मिलेगा. यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस वर्ष कुछ प्रतीक्षा करनी पड़ेगी लेकिन धीरे-धीरे आपमें सुधार होगा. कुछ चीजों को लेकर मन में शंका रहेगी लेकिन अपनों से बड़ों का मार्गदर्शन काम आएगा.
स्वास्थ्य:-
मार्च के महीने में किसी बीमारी को लेकर परेशान रहेंगे और घर में भी किसी की तबियत खराब रह सकती है. कुछ छोटी-मोटी बिमारियों को छोड़ दिया जाये तो वर्ष सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव होगा लेकिन यदि आप ध्यान लगाएंगे या योग करेंगे तो स्थिति बेहतर होगी.
शुभ रंग:- श्वेत
शुभ अंक:-4
उपाय:-
(1) रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं. इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती हैं व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं. ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज में शांत संगीत भी सुन सकते हैं.
(2) सुबह मे बजरंगबाण का पाठ कीजिए उतम रहेगा
पैरफटी मिल मानेसर में श्रमिकों का हुआ समझौता, 20 हजार की हुई बढोतरी, जानिए कैसे
सिंह राशि 2022 का वार्षिक राशिफल :-
पारिवारिक जीवन:-
घर में किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही है तो वह पक्की हो जाएगी. शायद इस वर्ष आप सभी उसका विवाह भी करवा दें जिस कारण घर में खुशी का वातावरण रहेगा. इस दौरान आप अपने पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि अप्रैल-मई के महीने में उनके बीमार पड़ने की आशंका है. खर्चे अपेक्षाकृत थोड़े बढ़ जाएंगे लेकिन रिश्तेदारों की बहुत सहायता मिलेगी.
करियर :-
व्यापार को लेकर किसी रणनीति पर काम करना होगा अन्यथा आप पिछड़ जाएंगे और घाटा उठाना पड़ेगा वो अलग. प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती मिलेगी लेकिन आप स्वयं को मजबूत करने में लगे रहेंगे. दोस्तों से सहायता तो मिलेगी लेकिन वह पर्याप्त नहीं रहेगी. नौकरी की तलाश में हैं तो इस वर्ष नौकरी तो मिलेगी लेकिन आप इसमें रुचि नहीं ले पाएंगे. आपका ज्यादातर ध्यान नयी नौकरी की तलाश में ही रहेगा. पुरानी नौकरी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी और अपने सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है.
शिक्षा :-
छात्रों को इस वर्ष मिलेजुले परिणाम मिलेंगे. आपका ध्यान पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी लगेगा. इस कारण परीक्षा में कम नंबर आ सकते हैं लेकिन साथ ही साथ अन्य क्षेत्रों से लाभ मिलेगा. कॉलेज के छात्र अपने करियर को लेकर गंभीर होंगे और इसके लिए वे कोई ठोस निर्णय भी ले सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो इस वर्ष सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं और यदि आप ध्यान बनाये रखेंगे तो अवश्य ही सफलता आपके कदम चूमेगी.
स्वास्थ्य :-
वर्ष की शुरुआत तो अच्छी रहेगी लेकिन अप्रैल के बाद शारीरिक स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता है. मानसिक रूप से आप एकदम स्वस्थ रहेंगे और कोई टेंशन नहीं होगी. साल के अंत में डेंगू या कोई अन्य मिलती-जुलती बीमारी हो सकती है जो आपको परेशान करेगी.
शुभ रंग:–सफेद
लकी नंबर:- 7
उपाय:-
(1)भगवान सूर्य को जल दें तथा पूजन करें.
(2)समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं.
https://www.best24news.com/?p=25928
कन्या राशि 2022 का वार्षिक राशिफल :-
पारिवारिक जीवन:-
इस वर्ष आपके परिवार पर कई संकट आएंगे लेकिन सभी मिल जुलकर उसका सामना करेंगे. इस कारण सभी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा और रिश्ते मजबूत बनेंगे. यदि आपके घर में किसी का विवाह हुआ है तो घर में नन्हा मेहमान आने की खुशी मिल सकती है. सभी का सहयोग मिलेगा और परिवार का सभी के साथ संबंध भी मजबूत होगा. घर में किसी पुराने जायदाद को लेकर चर्चा होगी और उसे बेचने का निर्णय भी लिया जा सकता है. किसी चीज की कोई कमी नहीं होगी बस वर्ष के मध्य में अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उन्हें घर का बना आहार ही खिलाएं.
करियर :-
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए ज्यादा शुभ नही रहेगा. यदि आप व्यापारी हैं तो कुछ क्षेत्रों में अच्छा-खासा घाटा उठाना पड़ेगा जिस कारण मन कुंठित रहेगा. हालांकि आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का पूर्ण सहयोग मिलेगा जिस कारण हिम्मत बंधेगी. नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है. यदि आप नौकरी से असंतुष्ट हैं तो इस वर्ष नए अवसर तो मिलेंगे लेकिन वे ज्यादा प्रभावी नहीं होंगे. नौकरी की तलाश में हैं तो वह मिल तो जाएगी लेकिन ज्यादा समय तक नहीं टिक पायेगी.
शिक्षा :-
शिक्षा के क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. यदि आपको सफलता चाहिए तो मेहनत करने की आवश्यकता है अन्यथा परिणाम आपके अनुरूप नहीं होंगे. कॉलेज में हैं तो अपने करियर को लेकर आशंकित रहेंगे और अपनी फील्ड बदलने का विचार मन में आ सकता है घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपने करियर को लेकर गंभीर होंगे और कोई ठोस निर्णय भी लिया जा सकता है जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस वर्ष सफलता मिलने की प्रबल संभावना है इसलिये सतर्क रहें और किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें.
स्वास्थ्य :-
वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य बेहतर होगा. वर्ष के मध्य में आपका स्वभाव थोड़ा चिढ़चिढ़ा रह सकता है जिस कारण दोस्तों के साथ मतभेद होंगे लेकिन वह जल्दी ही सुलझ भी जाएंगे. कुछ मौकों पर उग्र स्वभाव आपके लिए परेशानी खड़ा कर सकता है इसलिए अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें और किसी को कटु वचन कहने से पहले एक बार सोच लें.
शुभ रंग:-स्लेटी
शुभ अंक:-4
उपाय:-
यह वर्ष आपके लिए ज्यादा शुभ नही है, ऐसे में मन कुंठित रहने की संभावना है. गणेश जी का पूजन कीजिए सही होगा.
Haryana news: अंबाला में स्थापित होगी एनसीडीसी शाखा, खर्च होंगे 14 करोड
तुला राशि 2022 का वार्षिक राशिफल :-
पारिवारिक जीवन:-
यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए थोड़ा उथल-पुथल वाला रहेगा. वर्ष की शुरुआत तो अच्छी रहेगी लेकिन मार्च-अप्रैल के माह में कुछ अनबन होने की संभावना है. ऐसे में बात बढ़ भी सकती है लेकिन यदि आप धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति संभल जाएगी. वर्ष के मध्य में परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत हैं. इस कारण परिवार का माहौल धार्मिक रहेगा और शांति का अनुभव करेंगे. अक्टूबर-नवंबर के माह में अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. उन्हें यदि पहले से ही कोई बीमारी है तो उसका इलाज करवा लें.
करियर :-
यदि आप व्यापारी हैं तो इस वर्ष आपको उन्नति देखने को मिलेगी. परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और पुराना कोई कर्जा है तो वह भी समाप्त हो जाएगा. यदि पैसा कहीं निवेश कर रखा है तो वहां ध्यान बनाए रखें क्योंकि उस ओर से कुछ घाटा संभव है. यदि आप नौकरी करते हैं तो वहां पर मन नहीं लगेगा. आप अपनी नौकरी से संतुष्ट नहीं दिखाई देंगे और त्याग पत्र देने का भी सोच सकते हैं. नौकरी में तरक्की की उम्मीद रहेगी लेकिन निराशा हाथ लगेगी. नयी नौकरी की तलाश रहेगी जो जून-जुलाई के माह में लग सकती है.
शिक्षा :-
यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं या कंप्यूटर, मीडिया या मैनेजमेंट के छात्र हैं तो इस वर्ष आपकी उन्नति की प्रबल संभावना है. कई क्षेत्रों से नौकरी के अवसर आएंगे लेकिन आपका ध्यान स्वयं में और सुधार लाने का रहेगा. ऐसे में किसी अच्छे अवसर को हाथ से न जाने दें अन्यथा बाद में पछतावा होगा. सरकारी परीक्षा की तैयारी करने में लगे हैं तो इस वर्ष आपको अपने अध्यापकों और सीनियर का मार्गदर्शन मिलेगा. सभी के साथ मिलकर तैयारी करने से आश्चर्यजनक लाभ मिलेगा जो भविष्य में बहुत काम आएगा.
स्वास्थ्य:-
वर्ष की शुरुआत में स्वास्थ्य में ढीलापन महसूस होगा और शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे. ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और व्यायाम को अपने जीवन में स्थान दें अन्यथा बाद में और परेशानी होगी. मानसिक रूप से एकदम स्वस्थ रहेंगे और किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी. वर्ष के अंत में कुछ छोटी-मोटी बीमारियां हो सकती हैं लेकिन उससे ज्यादा समस्या नहीं होगी. अपने खानपान को सही रखें और बाहर का कम से कम खाएं.
शुभ रंग :-गुलाबी
लकी कलर :-गुलाबी
उपाय:-
हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं. इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी.
https://www.best24news.com/?p=25922
मीन राशिफल 2022 (Meen Rashifal 2022)
पारिवारिक जीवन:-
वर्ष के शुरूआती कुछ महीने परिवार के साथ ही ज्यादा व्यतीत होंगे लेकिन इस बीच कुछ बातों को लेकर घर में कलह हो सकता है. इससे आप का मन उदास रहेगा और कोई शुभ कार्य भी नहीं हो पाएगा. वर्ष के मध्य तक स्थिति में सुधार आ जायेगा और सभी के बीच आपसी समझ बढ़ेगी. यदि परिवार में संपत्ति को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा है तो वह इस वर्ष के अंत तक सुलझ जाएगा और आप इससे प्रसन्न दिखाई देंगे. घर के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है और इसमें धन का व्यय भी ज्यादा होगा.
करियर :-
आर्थिक स्थिति से तो यह वर्ष आपके लिए बेहतर रहेगा लेकिन आप उसका पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे. व्यापार के कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के संकेत हैं लेकिन आप उस ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे जिस कारण वह आपके हाथ से निकल सकते हैं. इसका पता आपको बाद में चलेगा और फिर पछताने से कोई लाभ नहीं. इसलिए आप पहले से ही सतर्क रहें और किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें. नौकरी में संकट आएगा और आपकी जॉब भी छिन सकती है. ऐसे में पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करें और किसी चीज की शिकायत ना होने दें.
शिक्षा:-
यदि अभी आप स्कूल में हैं तो इस वर्ष थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है अन्यथा असफलता हाथ लगेगी. उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर संतुष्ट दिखाई देंगे और उनका ध्यान अन्य क्षेत्रों से भी ज्ञान अर्जित करने पर रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जैसे कि मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग या सरकारी तो इस वर्ष इससे मोहभंग होने के संकेत हैं. आपका ध्यान कहीं भटक सकता है जिसका पछतावा बाद में होगा. ऐसे में पहले से ही सतर्क रहें.
स्वास्थ्य:-
वर्ष की शुरुआत में शारीरिक स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा लेकिन मानसिक रूप से किसी बात की चिंता सता सकती है. ऐसे में उसे किसी के साथ अवश्य साझा करें अन्यथा वह समस्या और बढ़ जाएगी. जुलाई के महीने में पेट से संबंधित समस्या परेशान करेगी. ऐसे में बाहर का खाना ना खाएं और घर का ही पोष्टिक आहार ग्रहण करें.
शुभ रंग:-आसमानी
शुभ अंक:-6
उपाय
सुन्दरकाण्ड का पाठ करें तथा अन्य दान करें
कुम्भ राशिफल 2022 (Kumbh Rashifal 2022)
वर्ष की शुरुआत में आपकी माता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है इसलिये उनका ध्यान रखें. परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर चर्चा संभव है और कुछ चीजों में आपसी मतभेद तो सामने आएंगे लेकिन आपसी समझ के कारण वह जल्द ही सुलझ भी जाएंगे. वर्ष के मध्य में परिवार के किसी सदस्य के विवाह के योग बन रहे हैं. इसलिये कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें. परिवार में कोई बुजुर्ग रहता है तो इस वर्ष उन्हें कहीं बाहर धार्मिक यात्रा पर अवश्य भेजें. इससे आपको पुण्य मिलेगा जो आगे चलकर आपके बहुत काम आएगा.
करियर :-
यदि आप जॉब करते हैं और आपको कुछ ही समय जॉब में लगे हुए हुआ है तो इस वर्ष आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जिस कारण आत्मविश्वास कम हो सकता है. ऐसे में किसी सीनियर का मार्गदर्शन बहुत काम आएगा. यदि व्यापार के क्षेत्र में हैं तो अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती मिलेगी लेकिन संयम से काम लेने पर आप लाभ की स्थिति में रहेंगे. वर्ष के अंत में बाजार में आपके नए शत्रु बन सकते हैं जो आपका अहित करने का प्रयास करेंगे लेकिन आपकी छवि को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा.
शिक्षा :-
यदि आप खेल में अच्छे हैं और उसमें अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह वर्ष आपके लिए श्रेष्ठ सिद्ध होगा. आपको अपना मनपसंद करियर बनाने के भरपूर अवसर मिलेंगे इसलिये उनका उचित लाभ उठायें. पढ़ाई में कम ध्यान लगेगा लेकिन परिणाम आपके अनुकूल ही रहेंगे. घर के किसी सदस्य का भरपूर सहयोग मिलेगा जो आपके बहुत काम आयेगा. यदि उच्च शिक्षा में कुछ समस्या आ रही थी या मनचाहे कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल पा रहा था तो इस वर्ष वह भी हो जाएगा. ऐसे में अपने व्यवहार को संतुलित रखें और उत्तेजित होने से बचें.
स्वास्थ्य :-
वर्ष की शुरुआत में स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे लेकिन मई आते-आते शरीर में ढीलापन आने लगेगा. उस समय मन भी उदास रहेगा लेकिन वजह नहीं जान पाएंगे. कोई गंभीर बीमारी तो नहीं होगी लेकिन फिर भी अपना ध्यान रखें. जुलाई के महीने में यात्रा करते समय सावधानी बरतें और किसी के साथ ही बाहर जाएं अन्यथा ना जायें.
शुभ रंग:-सफेद
शुभ अंक:-2
उपाय:-
(1) माता जगदम्बा का दर्शन तथा पूजन कीजिए
मकर राशिफल 2022 (Makar Rashifal 2022)
पारिवारिक जीवन:-
शुरुआत में परिवार के सदस्यों के बीच कुछ बातों को लेकर नोकझोंक होगी लेकिन समय रहते वह सुलझ जाएगी. धीरे-धीरे करके सबकुछ ठीक हो जाएगा और सभी के बीच आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी. यदि आपके भाई या बहन में से किसी के रिश्ते की बात चल रही है तो उनका रिश्ता पक्का हो जाएगा.रिश्तेदार में से किसी की दुर्घटना होगी और उनके जीवन पर संकट आ सकता है. नवंबर के माह में घर में बड़ा धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत हैं. पारिवारिक माहौल धार्मिक रहेगा और सभी आपसे प्रसन्न भी दिखाई देंगे.
करियर :-
धन संबंधी मामलों में यह वर्ष आपके लिए शुभ फल लेकर आया है. यदि आपने कहीं पैसा लगा रखा है और धन अटका हुआ है तो वह आ जाएगा. किसी से कर्ज ले रखा है तो वह भी खत्म हो जाएगा. व्यापार में लाभ तो मिलेगा लेकिन घाटा भी होगा अर्थात ऊंच-नीच बनी रहेगी.नौकरी में सकारात्मक माहौल रहेगा और सभी आपकी मेहनत से प्रसन्न दिखाई देंगे. वर्ष के मध्य में आपकी पदोन्नति भी संभव है और बोनस भी मिल सकता है.
शिक्षा :-
यदि आप स्कूल में हैं या नए-नए कॉलेज में आए हैं तो पढ़ाई में ध्यान कम लगा पाएंगे लेकिन अन्य क्षेत्रों में काम करने का अवसर भी प्राप्त होगा. परीक्षा में नंबर तो कम आएंगे लेकिन अन्य क्षेत्रों में मिली सफलता आपको प्रसन्न कर देगी. घरवालों से भी उचित प्रोत्साहन मिलेगा जो आपके मार्ग को प्रशस्त करेगा. यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो इस वर्ष उसमें सफलता तो मिलेगी लेकिन आप संतुष्ट नहीं दिखाई देंगे. घर का कोई व्यक्ति आपकी इसमें सहायता करेगा.
स्वास्थ्य :-
फरवरी-मार्च के महीने में आपको पेट से संबंधित समस्याएं परेशान करती रहेंगी. इससे बचने के लिए सुबह के समय दो गिलास गर्म पानी पीने की आदत डालें और घर का बना पौष्टिक आहार ही ग्रहण करें. बाहर का खाना बंद कर दें और अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. जुलाई महीने में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी लेकिन आप किसी से साझा नहीं कर पाएंगे जिस कारण वह समस्या और बढ़ जाएगी. ऐसे मे किसी मित्र के साथ उसे साझा करेंगे तो बेहतर रहेगा.
शुभ रंग :-काला
शुभ अंक:-7
उपाय :- हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं. इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी.















