HKRN: हरियाणा में इन टीचरो की हुई बल्ले बल्ले

On: May 5, 2025 9:37 PM
Follow Us:
Teacher

HKRN: हरियाणा सरकार ने एचकेआरएन (HKRN) के तहत कार्यरत टीजीटी शिक्षकों का एक् बडा तोहफा दिया है। सरकार ने अनुबंध को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। बता दे कि अब ये शिक्षक 31 मार्च 2026 तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे।

1 अप्रैल 2025 को जब शिक्षकों को अतिरिक्त बताते हुए हटा दिया गया था तो शिक्षकों के साथ साथ छात्रों और अभिभावकों की भी चिंता बढ़ गई थी। क्योकि बिना सूचना के अचानक हटाना उनके लिए बडी परेशानी बना हुआ था। इसके बाद कई जगहों पर विरोध के स्वर उठने लगे थे। अब हरियाणा सरकार के इस संशोधित फैसले ने सभी को राहत दी है और एक बार फिर से शिक्षकों की वापसी से पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो सकेगी।

एक साल बढाया कार्यकाल: बता दे हरियाणा में पहले इन शिक्षकों को 1 अप्रैल 2025 से अतिरिक्त दिखाकर हटा दिया गया था। उसके बाद से हटाए गए जिससे सैकड़ों परिवारों को रोजगार की बडी समस्या खडी हो गई थी। लेकिन इस निर्णय से न केवल शिक्षक बल्कि उनके परिजन भी परेशान थे। अब एक साल बढाने से उनको काफी राहत मिली है।

जानिए किन स्कूलो के होगे तैनात: हरियाणा सरकार के नए फैसले के अनुसार टीजीटी शिक्षक उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएंगे जहां वे पहले यानि हटाने से पहले कार्यरत थे। इससे बच्चों को भी वही शिक्षक मिलते रहेंगे जिनसे वे पहले से परिचित हैं।

शिक्षा का स्तर मे होगा सुधार: बता दे एक ओर इसकी दोबारा भर्ती से रिक्त पडे पद भरे जा सकेंगे। टीजीटी शिक्षकों के अनुबंध बढ़ाने के बाद अब सरकार 252 पीजीटी शिक्षकों को भी राहत देने की तैयारी कर रही है।

 

शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अनुबंध विस्तार के आदेश को तुरंत लागू करें। इसका उद्देश्य है कि शिक्षक समय पर स्कूलों में वापस आ जाएं और छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो। यह निर्णय सरकार की गंभीरता और शिक्षा को प्राथमिकता देने के रवैये को दर्शाता है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now