Hisar Airport: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सुरक्षा की लिहाज से एक बड़ा कदम उठाया है। केद्र सरकार के निर्देश पर हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इसी के चलते हरियाणा के इस एयरपोर्ट से उड़ने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।
?
बता दे कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच माहोल बिगडा हुआ है। ऐसे में यहां पर कोई अप्रिय घटना नही हरे। इसी के चलते एयरपोर्ट पर अगले आदेश तक सभी उडाने रद्द कर दी गई है ताकि असामान्य गतिविधियों को रोका जा सके और राज्य में शांति बनाए रही।
हिसार एयरपोर्ट सेना के नियंत्रण में: सुरक्षा के हिसाब से हिसार एयरपोर्ट की ओर जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह एयरपोर्ट अब पूरी तरह से भारतीय सेना के नियंत्रण में है। एयरपोर्ट के भीतर और आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है
आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से उठाया गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके। हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन हाल ही में 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यह एयरपोर्ट ‘उड़े देश का आम नागरिक’ यानी उड़ान योजना के तहत विकसित किया गया था जिसका उद्देश्य छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ना था।
लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अब यह एयरपोर्ट अपने उद्देश्य से हटकर सुरक्षा संचालन का केंद्र बन गया है।

















