Hisar Airport : हिसार एयरपोर्ट पर कल होगा एयर शो, 9 जहाज एक साथ दिखाएंगे करतब 

On: September 20, 2025 11:03 AM
Follow Us:

Hisar Airport : हरियाणावासियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा के हिसार स्थित प्रदेश के पहले महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर कल पहली बार एयर शो होने जा रहा है। आज सुबह 9 बजे एयर शो को लेकर फाइनल रिहर्सल होगी। एयर शो को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। हवाई अड्डे पर सूर्यकिरण की टीम पहुंच गई है। सूर्यकिरण की टीम में शामिल पायलटों ने हिसार के शहीद विंग कमांडर साहिल गांधी के परिवार को एयर शो का निमंत्रण उनके घर जाकर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार,वहीं हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी इस एयर शो में मौजूद रहेंगे। रिहर्सल के दौरान 9 जहाज एक साथ करतब दिखाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को 3 जहाजों ने एक साथ करतब दिखाए थे। प्रशासन की ओर से पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और सुरक्षा के लिए अलग-अलग टीमें नियुक्त की गई हैं।Hisar Airport

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के पहले एयर शो को देखने हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए प्रशासन ने कई एकड़ में फैले मैदान की सफाई करवाई है और वहां दरिया बिछाई गई हैं। इन सबके अलावा 15 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई गई हैं।

सूर्यकिरण वायु सेना की 52वीं स्क्वॉड्रन का हिस्सा है, जिसकी स्थापना 1996 में हुई थी। यह टीम भारतीय वायु सेना की एरोबेटिक्स प्रदर्शन टीम है। इस टीम में 13 पायलट हैं। इनमें से केवल 9 ही एक साथ उड़ान भरते हैं। इसके लिए केवल लड़ाकू विमान के पायलटों का चयन किया जाता है। उनके पास किरण विमान संचालन का 1,000 घंटे और लड़ाकू उड़ान का लगभग 2,000 घंटे का अनुभव होता है।Hisar Airport ​​​​​​​

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now