Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

On: May 17, 2025 8:13 PM
Follow Us:
news

Haryana Weather Forecast: हरियाणा इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. सुबह से ही सूर्य की किरणें तपिश के रूप में धरती पर गिर रही हैं. जिससे इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी बेहाल हो चुके हैं. हालांकि शनिवार की सुबह अचानक बदले मौसम ने थोड़ी राहत जरूर दी.

पानीपत और सोनीपत में सुबह से हो रही बारिश
शनिवार सुबह हरियाणा के पानीपत और सोनीपत में तेज बरसात देखने को मिली. पानीपत में रात से ही बादलों की आवाजाही थी और सुबह होते ही तेज बारिश शुरू हो गई. सोनीपत में भी गड़गड़ाहट के साथ पानी बरसने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. करनाल में भी बादल छाए हुए हैं, हालांकि बारिश नहीं हुई.

मौसम विभाग ने पहले नहीं किया था अलर्ट जारी
हालांकि आज के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई विशेष अलर्ट नहीं था. लेकिन फिर भी सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया. इससे पहले विभाग ने 17 से 20 मई तक बारिश की संभावना जताई थी.

19-20 मई को इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में गरज-चमक के साथ 25% तक बारिश हो सकती है. वहीं 20 मई को पंचकूला और यमुनानगर में बादल छाने और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

25 मई से शुरू होगा नौतपा
मौसम विभाग ने 25 मई से नौतपा की चेतावनी भी जारी की है. इस दौरान प्रदेश में गर्मी चरम पर होगी. स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं. 24 घंटे इमरजेंसी स्टाफ ड्यूटी पर रहेगा और हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियों के लिए पूरी तैयारी की गई है.

नौतपा का मौसम
माना जाता है कि नौतपा के दौरान अत्यधिक गर्मी होने पर अच्छी बारिश की संभावना रहती है. इसलिए किसान इस अवधि को मानसून का पूर्व संकेत मानते हैं. इस दौरान जलाशयों का पानी गर्म होने से वर्षा ऋतु पर प्रभाव पड़ता है.

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now