Wine Liquor Rates: हरियाणा में आज से शराब प्रेमियों (Haryana Liquor Price Hike) को बड़ा झटका लगने वाला है। ऐसा इसलिए है कि नई शराब नीति लागू (Harya new liquor policy) होने से गुरुवार से शराब महंगी मिलेगी। देसी हो या अंग्रेजी, दोनों तरह की शराब के शौकीनों को अब शराब की ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।
रात 12 बजे से लागू हुई नई शराब नीति
दरअसल, प्रदेश में नई आबकारी नीति बुधवार रात 12 बजे से लागू हो गई है। जिसके चलते देसी शराब के दाम 15 रुपये तक बढ़े हैं और अंग्रेजी शराब की बोतल 50 रुपये तक महंगी हो गई है। वहीं बीयर के लिए भी 40 रुपये तक ज्यादा चुकाने पडेंगे।
ये रही लिस्ट
- हरियाणा में अब देसी शराब की बोतल 175 रुपये के बजाय 190 रुपये में मिलेगी।
- भारत में निर्मित विदेशी शराब (आइएमएफ) की सुपर प्रीमियम वर्ग की शराब की बोतल 31,00 रुपये की बजाय 31,50 रुपये में मिलेगी।
इस वर्ग में कीमत 1.6 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसी तरह प्रीमियम वर्ग-ए की 1850 रुपये में मिलने वाली बोतल 1900 में मिलेगी।
- प्रीमियम 2 वर्ग की शराब की बोतल 1550 रुपये की जगह 1600 रुपये में खरीदी जा सकेगी।
- प्रीमियम वर्ग-ए के दाम 2.7 से प्रतिशत और प्रीमियम 2 वर्ग की शराब के दाम 3.2 से लेकर छह प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।
सुपर डीलक्स शराब के दाम 5.1 से 9.1 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं। सुपर डीलक्स शराब की बोतल 875 रुपये की बजाय 920, डीलक्स-1 वर्ग की शराब 725 रुपये की बजाय 770 मिलेगी।
- डीलक्स-2 की 675 रुपये में मिलने वाली बोतल 720 रुपये में मिलेगी।
- डीलक्स 1 वर्ग की शराब के दाम 6.2 प्रतिशत से लेकर 14 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं।
- डीलक्स-2 के दाम 6.7 से 11.1 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं।
- इसी तरह डीलक्स-3 वर्ग में आठ से 20 प्रतिशत तक दाम बढ़ाए गए हैं। 500 रुपये में मिलने वाली बोतल अब 540 रुपये में मिलेगी।
बीयर के भी बढ़े दाम
हरियाणा में बीयर की कीमतों में 44 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। 650 एमएल की बीयर, जो पहले 90 रुपये में मिलती थी, अब वो 130 रुपये में मिलेगी। वहीं माइल्ड बीयर के दाम में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही 650 एमएल की बोतल 110 रुपये की बजाय 150 रुपये में खरीदी जाएगी। स्ट्रांग बीयर के दाम 23.1 प्रतिशत तक बढ़े हैं। अब स्ट्रांग बीयर की बोतल 130 की बजाय 160 रुपये में मिलेगी।

















