मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

MediaTek processor के साथ Vivo ने लॉच एिक दो फोन, जानिए कीमत व फिचर्स ?

On: May 3, 2024 7:58 PM
Follow Us:

Vivo ने वनप्लस की तरह का धांसू फोन लॉन्च किया, 9 हजार रुपये से कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Vivo फोन ने बहुत की कम कीमत पर दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं, 4 GB RAM/64 GB स्टोरेज वेरिएंट और 4 GB RAM/128 GB स्टोरेज। अगर कम बजट में फोन लेना चाहते है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है।

अगर आप अपने लिए 10 हजार रुपये से कम बजट में एक दमदार स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो Vivo Y18 आपके लिए एक दमदार फोन हो सकता है। इस स्मार्टफोन को देखकर आपको वनप्लस नॉर्ड सीरीज की याद आने वाली है। वीवो ने Vivo Y18 को डुअल रिंग डिजाइन के साथ पेश किया है। इस सस्ते फोन में भी कंपनी ने IP54 रेटिंग का भी सपोर्ट दिया है।

यह भी पढ़ें  Bhiwadi Crime: रिश्वतखोरी के आरोप में डाक्टर काबू, कार से 1 लाख 85 हजार रुपए जब्त

कीमत सिर्फ इतनी कि टूट पडी भीड
Vivo ने Y सीरीज में 10 हजार रुपये के बजट में नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने Vivo Y18e के अपग्रेड मॉडल Vivo Y18 को डुअल-रिंग डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। अहम खासियतों की बात करें तो Vivo के इस मोबाइल फोन में MediaTek processor, 5000 mAh की दमदार बैटरी और 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

Vivo Y18 स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन स्पेस ब्लैक और जेम ग्रीन में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन में क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे और इस हैंडसेट को खरीदने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे?

यह भी पढ़ें  Bike Sales 2025: सबसे सस्ती और सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी भारत की शान, देखें पूरी टॉप-10 लिस्ट

Vivo Y18 की जानिए कीमत

इस लेटेस्ट Vivo फोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं, 4 GB RAM/64 GB स्टोरेज वेरिएंट और 4 GB RAM/128 GB स्टोरेज। 4 GB RAM के साथ 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। 4 GB RAM के साथ 128 GB स्टोरेज वाले मॉडल को खरीदने के लिए आपको 9,999 रुपये खर्च करने होंगे।

Vivo Y18 सेल: कहां से खरीदें?

Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन की सेल की बात करें तो इस वीवो फोन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीद सकते हैं।

Vivo Y18 स्पेसिफिकेशन

RAM: फोन में 4 जीबी रैम है लेकिन 4 जीबी वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें  Dharuhera News: 9 साल से NH 48 के Overbridge पर लाईटों का ' इंतजार'

Camera Setup: फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ एक VGA कैमरा सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Battery Capacity: फोन में 5000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो फोन में जान फूंकने में मदद करती है।

Display: Vivo के इस फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच एचडी प्लस रेजोल्यूशन डिस्प्ले है। यह फोन 840 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ उपलब्ध होगा।

Processor: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में MediaTek Helio G85 processor का इस्तेमाल हुआ है।

 

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now