मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: नाहड़ के दो सगे भाइयों ने रचा इतिहास, डीएम तक की यात्रा में निरंतर उत्कृष्टता

On: January 2, 2026 1:29 PM
Follow Us:
नाहड़ के दो सगे भाइयों ने रचा इतिहास, डीएम तक की यात्रा में निरंतर उत्कृष्टता

Breaking News: रेवाड़ी: रेवाड़ी के सेक्टर-4 में रह रहे गांव नाहड़ निवासी दो सगे भाइयों मनीष राव तथा राहुल यादव ने एमबीबीएस व एमडी के बाद सुपर स्पेशलाइजेशन कोर्स डॉक्टरेट ऑफ़ मेडिसिन (डीएम) की परीक्षा में इंस्टिट्यूट ऑफ़ नेशनल इंर्पोटेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई-सीईटी) में उत्कृष्टता से चयनित होकर अपने गांव, जिला तथा प्रदेश का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मनीष राव ने जहां देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, वहीं राहुल यादव ने 34वां स्थान प्राप्त करके अपने प्रतिभा का परिचय दिया है। Breaking News

यह भी पढ़ें  Haryana: रेवाड़ी की बेटी ने यूरोप में गाडा झंडा

उक्त जानकारी देते हुए साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि बावल के सरकारी स्कूल के मुख्याध्यापक सुनील यादव तथा ढालियावास के सरकारी स्कूल की जेबीटी अध्यापिका राधारानी यादव के उक्त दोनों होनहार बेटों ने दिल्ली स्थित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई में उत्कृष्टता हासिल की। फिर राहुल ने जहां उदयपुर स्थित एनेस्थीसिया में एमडी की, वहीं राहुल यादव ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से मेडिसिन में एमडी की। Breaking News

अब डीएम की उक्त परीक्षा में भी दोनों भाइयों ने एक साथ क्रमशः एम्स दिल्ली व एम्स बठिंडा में चयनित होकर मिसाल कायम की है। मनीष राव तथा राहुल यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी कांशीराम यादव व रेवती देवी, उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करने वाले प्राचार्य विश्वदत्त, माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया है।

यह भी पढ़ें  कोविड जेल से हुआ था फरार : 25 हजार का ईनामी बदमाश तीन माह बाद चढा सीआइए के हत्थे

एमबीबीएस से डीएम चयन की इस यात्रा में निरंतर नये आयाम स्थापित करने वाली नाहड़ की इस प्रतिभाशाली जोड़ी की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर बाबा गंगापुरी सेवा समिति, नाहड़ जागृति मंच, शहीद एवं पूर्व सैनिक अर्धसैनिक कल्याण समिति, यादव कल्याण सभा व शिक्षक संगठनों से जुड़े सैंकड़ों शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now